Posts

Showing posts from May, 2018

अररिया की महिला को कटिहार रेलवे स्टेशन पर मारा चाकू, हालत गंभीर

Image
कटिहार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर देर रात 11:00 बजे अररिया की एक महिला को गर्दन पर चाकू मार दिया। प्लेटफॉर्म पर सीमांचल एक्सप्रेस पकड़ने आए अन्य यात्रियों ने घटना की सूचना जीआरपी को दी। जीआरपी पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। घायल महिला को सदर अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शी यात्रियों का कहना है कि महिला के गर्दन पर चाकू लगा  था और वो छटपट कर रही थी। बहुत सारा खून बह रहा था। ऐसा लग रहा है कि किसी बदमाश ने उस पर चाकू से मार कर जख्मी कर दिया हो। महिला का नाम नाजमी बताया जा रहा है। उसके पति का नाम मोहम्मद अकबर है और वह अररिया जिले के बैरगाछी की रहने वाली है। इस मामले में रेल थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया पुल पर झगड़ा होने के बाद किसी ने नाजमीन को कनपटी के पास पर तेज धार वाले चीज से वार कर दिया। इससे वह जख्मी हो गई है। नाजमी के साथ उसके पति भी है। जीआरपी जख्मी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला की हालत गंभीर बताया जा रहा है। रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि झगड़ा किससे और क्यों हुआ इसकी जानकारी नहीं हो पा रही है। पुलिस मामले की जानकारी लेन...

स्टाफ से कुकर्म करने के आरोपी कटिहार एडीएम की अग्रिम जमानत अर्जी नामंजूर

Image
कुकर्म के मामले में आरोपी बनाये गये अपर समाहर्ता जफर रकीब की अग्रिम जमानत अर्जी गुरुवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश चन्द्रशेखर झा ने नामंजूर कर दी। एडीएम जफर रकीब के अधिवक्ता विजय कुमार झा ने फैसले ने बताया कि अब वे उच्च न्यायालय पटना में जमानत अर्जी दायर करेंगे। एडीएम जफर रकीब की अर्जी पर अदालत के फैसले पर जिला लोक अभियोजक शंभु प्रसाद ने फैसले पर संतोष जताया और कहा कि अदालत का फैसला न्यायिक हित के अनुरूप है। वहीं एडीएम के अधिवक्ता विजय कुमार झा ने कहा कि रकीब को न्याय मिले इसके लिए अपनी प्रयास जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेश की प्रति मिलने के बाद वे उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत अर्जी दायर करेंगे। एडीएम जफर रकीब के अग्रिम जमानत अर्जी पर मंगलवार से जारी संस्पेश और कयास पर इस आदेश के बाद विराम लग गया है। अब आरोपी एडीएम जफर रकीब की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। इधर जमानत अर्जी पर आये फैसले के बाद पुलिस ने उनके गिरफ्तारी वारंट के लिए गतिविधि तेज कर दी है।

bihar board result 2018: 5 दिन बाद खत्म हो जाएगा बिहार बोर्ड इंटर के 12 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार, रिजल्ट देख सेकेंगे biharboard.ac.in पर

Image
bihar board result 2018: बिहार बोर्ड इंटर के विद्यार्थियों का इंतजार दिनोदिन कम होता जा रहा है। अब 6 जून की तारीख आने में महज 5 दिन बाकी रह गए हैं। बहुत से विद्यार्थी प्लान करने लगे हैं कि वह रिजल्ट आने के बाद क्या करेंगे। 6 जून को biharboard.ac.in पर बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा परिणाम 2018 घोषित होगा। इस नतीजों का इंतजार 12 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों को है। गौरतलब है कि इस बार बिहार बोर्ड ने परीक्षाएं काफी पहले करा ली थी। 6 फरवरी से 16 फरवरी के बीच राज्य के 1384 केंद्रों पर एग्जाम हुए थे। पिछले वर्ष साइंस में 30.11 प्रतिशत, कॉमर्स में 73.76 प्रतिशत और आर्ट्स में 37 प्रतिशत स्टूडेंस पास हुए थे। वहीं बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा करीब 17 लाख 70 हजार विद्यार्थियों ने दी थी जिसके नतीजे 20 जून को घोषित होंगे। इस बार बिहार बोर्ड इंटर स्टूडेंट्स को अधिकतम 10 फीसदी तक ग्रेस मार्क्स दिए जाएंगे। लेकिन ध्यान रखें कि लेंग्वेज में फेल होने पर कोई ग्रेस नहीं मिलेगा। अगर किसी छात्र का कुल प्राप्तांक 75 फीसदी है, लेकिन वो किसी एक विषय में फेल हो गया है तो उस छात्र को पास कराने के ...

जनशक्ति ने धनशक्ति को हराया : राबड़ी

Image
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने जोकीहाट उपचुनाव में राजद की जीत को सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता की जीत बताया। उन्होंने जोकीहाट की जनता के प्रति आभार जताया। गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामचंद्र पूर्वे के नेतृत्व में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने राबड़ी देवी से दस सर्कुलर रोड स्थित आवास पर मुलाकात की और उन्हें जीत की बधाई दी। राबड़ी देवी ने कहा कि देश में उप चुनाव के परिणाम ने यह सिद्ध कर दिया है कि लोग नफरत को पसंद नहीं करते हैं। उन्हें प्रेम, सद्भाव और मेलजोल का वातावरण चाहिए। मतदाताओं ने यह संकेत दे दिया है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में वे एनडीए को शिकस्त दे कर सत्ता से बाहर करेंगे। जनशक्ति ने धनशक्ति को हराया है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने सभी लोगों को मिठाई खिलायी। मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी, पूर्व मंत्री आलोक मेहता, विजय प्रकाश, विधायक भाई वीरेंद्र, देवमुनी सिंह यादव, नंदू यादव, सतीश गुप्ता, निराला यादव आदि मौजूद थे। इससे पहले पार्टी कार्यालय और पांच देशरत्न मार्ग में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े बजाए और लालू-तेजस्वी जिंदाबाद के न...

VIRAL PIC: स्लिप में खड़े होकर कमेंट्री, सोशल मीडिया पर आए FUNNY कमेंट्स

Image
क्रिकेट रिलीफ टी20 मैच में गुरुवार को वर्ल्ड इलेवन को वेस्टइंडीज के खिलाफ 72 रनों से हार का सामना करना पड़ा। मैच लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर खेला गया। इस मैच में एक समय ऐसा कुछ हुआ, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। मैच के दौरान कमेंटेटर और इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर नासिर हुसैन ने मैदान पर उतर कर कमेंट्री की। वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी चल रही थी और नासिर हुसैन हाथ में माइक लिए स्लिप में खड़े होकर कमेंट्री कर रहे थे। सोशल मीडिया पर इसको लेकर खूब जोक्स बने हैं। गुरुवार को इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद 20 ओवर में चार विकेट पर 199 रन बनाए। जवाब में वर्ल्ड इलेवन की टीम 127 रनों पर ऑलआउट हो गई। वर्ल्ड इलेवन की कप्तानी शाहिद अफरीदी कर रहे थे, जबकि वेस्टइंडीज की कमान कार्लोस ब्रैथवेट के हाथों में थी।

पिछले तीन दिनों में पेट्रोल 14 पैसे और डीज़ल 11 पैसे सस्ता हुआ

Image
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में आज लगातार तीसरे दिन भी गिरावट आई है। आज पेट्रोल के दाम 6 पैसे और डीज़ल 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की गई है। इस तरह से पिछले तीन दिनों में पेट्रोल 14 पैसे और डीज़ल 11 पैसे सस्ता हुआ है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में नरमी आने के बाद यह कटौती हुई है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी कीमत अधिसूचना के अनुसार , दिल्ली मे अब पेट्रोल की कीमत 78.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 69.19 रुपये प्रति लीटर होगी। ईंधन की कीमतों में गुरुवार को हुई एक पैसे की कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 78.35 रुपये प्रति लीटर और डीजल की 69.30 रुपये प्रति लीटर हो गई थी। ईंधन की कीमतों में यह कटौती सीधे 16 दिन बाद हुई है , क्योंकि 14 मई से इसकी कीमतें लगातार बढ़ रही थीं। उससे पहले कर्नाटक चुनाव के चलते 19 दिन तक ईंधन की कीमतें स्थिर रहीं थी। पिछले 16 दिनों में पेट्रोल की कीमत में 3.80 रुपये और डीजल में 3.38 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई है। ईंधन की कीमत राज्यों के स्थानीय करों के हिसाब से बदलती हैं। सभी मेट्रो शहरों और अधिकतर राज्यों की राजधा...

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया

Image
घाटी में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार से भारी तादाद में आतंकवादियों की घुसपैठ की रिपोर्ट के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट कर दिया गया है। अधिकारियों ने यहां आज यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हाल में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से पदेश में 20 से अधिक आतंकवादियों के घुसपैठ करने की रिपोर्ट है। उन्होंने बताया कि समझा जाता है कि अधिकतर आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी संगठन के हैं , जिसका सरगना मौलाना मसूद अजहर है। अधिकारियों बताया कि सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रहने और समूचे राज्य में संवेदनशील सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर नजर बनाये रखने के लिये कहा गया है। उन्होंने बताया कि एक बार में इतनी बड़ी संख्या में आतंकवादियों का घुसपैठ करना असामान्य बात है। यह कश्मीर को सुलगता रखने की मंशा रखने वाले नियंत्रण रेखा के पार बैठे उनके आकाओं की हताशा दर्शाता है।

सिंगापुर के पीएम ली सिएन लूंग से मिले मोदी, शांगरी-ला में देंगे भाषण

Image
पीएम मोदी ने आज सिंगापुर के प्रधानमंत्री लीएच लूंग के साथ मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिंगापुर की तीन दिवसीय यात्रा पर कल यहां पहुंचे । इस दौरान उन्होंने सिंगापुर की राष्ट्रपति हलीमा याकूब से भी मुलाकात की। सिंगापुर के प्रेशिडेंशियल पैलेस इस्ताना (राष्ट्रपति का सरकार आवास) पहुंचने पर मोदी का रस्मी स्वागत किया गया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया है, 'प्रधानमंत्री मोदी का सिंगापुर के इस्ताना प्रेसिडेंशियल पैलेस में रस्मी स्वागत किया गया। सदी पुराने इस संबंध को नवोन्मेष और तकनीकी के क्षेत्र में साझेदारी से नयी ऊर्जा मिल रही है। पैलेस में मोदी को सलामी गारद दी गयी। सिंगापुर के नेताओं के साथ बातचीत के दौरान मोदी ने संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा की। मोदी अपने तीन राष्ट्रों की यात्रा के तीसरे और अंतिम चरण में सिंगापुर पहुंचे हैं। इससे पहले वह इंडोनेशिया और मलेशिया गये थे।

1993 मुंबई धमाकों के आरोपी अहमद लंबू को गुजरात ATS ने किया गिरफ्तार

Image
गुजरात एटीएस 1993 मुंबई बम धमाकों के मोस्ट वॉन्टेड आतंकी अहमद लंबू को गिरफ्तार कर लिया है। अहमद को पकड़ने के लिए सीबीआई ने पहले लुक आउट नोटिस जारी किया था। माना जाता है कि अहमद 1993 बम धमाकों के आरोपी दाऊद इब्राहिम का बेहद करीबी है। इस मामले में इससे पहले एक  और आरोपी फारूक टकला भी गिरफ्तार हो चुका है। खबरों की मानें तो कुछ दिनों पहले से ही गुजरात एटीएस अहमद की तलाश में थे। इसके लिए वलसाड वापी के बीच समुंदर में सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीबीआई का मानना है कि फारूक ही वो शख्स है, जिसने मुंबई में बम धमाकों का पूरा प्लान बनाया था। फारुक की योजना के मुताबिक ही मुंबई जैसे शहर में एक साथ 12 जगहों पर धमाके किए गए थे। 1993 में बम धमाकों के बाद जब फारूक भारत से दुबई भाग गया, तो भारत सरकार ने इंटरपोल से मदद मांगी थी। बता दें कि अहमद पर 24 साल पहले 12 मार्च 1993 में मुंबई धमाकों की साजिश रचने और हथियार सप्‍लाई करने का आरोप है। 12 मार्च को मुंबई 12 सिलसिलेवार धमाकों से दहल उठी थी। इसी के साथ धमाकों के बाद अहमद लंबू को भगाने में डोसा ने उसकी म...

उपचुनाव नतीजे: विपक्ष की रणनीति और क्षेत्रीय दलों ने BJP को किया चित

Image
11 राज्यों की चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के गुरुवार को आए नतीजे भाजपा के लिए झटके पर झटके जैसा है। उपचुनावों में भाजपा ने लोकसभा की दो और विधानसभा की एक सीट गंवाई है। वहीं, विपक्ष एक बार फिर भाजपा की घेराबंदी करने में सफल रहा है। इन नतीजों से यह भी साफ है कि क्षेत्रीय दलों में भी अभी दमखम बचा है। उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा और नुरपुर विधानसभा सीटें उसके प्रतिष्ठा की लड़ाई थी। लेकिन विपक्ष की घेराबंदी ने भाजपा को कामयाब नहीं होने दिया। कैराना लोकसभा सीट पर जाट और मुस्लिमों के वोट की जुगलबंदी के लिए विपक्ष ने जो दांव चला उसमें भाजपा चित्त हो गई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आम चुनावों से पूर्व हुए जाट-मुस्लिम दंगों के बाद सपा ने मुस्लिम उम्मीदवार को जिस प्रकार रालोद के टिकट पर चुनाव मैदान में उतार कर दोनों वर्गों के मत हासिल कर भाजपा को धूल चटाई, वह विपक्ष की एक और नई रणनीति को दर्शाता है। इसी प्रकार महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया सीट पर विपक्षी एकजुटता ने भाजपा को हराया। गोरखपुर-फूलपुर, कर्नाटक के बाद कैराना में विपक्ष की लगातार तीसरी रणनीति सफल रही है। उपचुनावों के न...

B'DAY SPL: इन किरदारों से माधवन ने फैंस के दिल में बना ली खास जगह, बन गए 'मैडी'

Image
साउथ एक्टर रंगनाथन माधवन फिल्मों में अपनी खास पहचान बना चुके हैं। बॉलीवुड में फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' से एंट्री करने वाले माधवन धीरे-धीरे फैंस के लिए मैडी बन गए। आर. माधवन का जन्म 1 जून 1970 को जमशेदपुर, बिहार में हुआ था। आज माधवन अपना 48 वां जन्मदिन मना रहे हैं। माधवन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1996 में एक टेलकम पाउडर के ऐड से की थी। इसके बाद साल 1997 में उन्होंने मनी रतनम की फिल्म के लिए ऑडिशन दिया। लेकिन उन्हें 1999 में उन्हें एक फिल्म के लिए साइन किया गया, जो कि 2000 में रिलीज हुई। माधवन ने इसके बाद बॉलीवुड में रुख करने की सोची और पहली बार साल 2001 में दिया मिर्जा के साथ 'रहना है तेरे दिल में' में नजर आए। फिल्म में माधवन को काफी पसंद किया गया। इसके बाद माधवन के पास तो जैसे फिल्मों की लाइन लग गई। माधवन तमिल, हिन्दी और इंग्लिश फिल्मों में नजर आने लगे। साल 2006 में रंग दे बसंती ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। माधवन की एक्टिंग को भी काफी पसंद किया गया। इसके बाद माधवन दिल्लीहाईट्स, मुंबई मेरी जान, 3 इडियट्स, तनु वेड्स मनु और इसके बाद तनु वेड्स मनु ...

महंगाई की मार: सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर दो रुपये, गैर सब्सिडी वाला 48 रुपये महंगा

Image
तेल विपणन कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की है। सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर दो रुपये 34 पैसे और गैर सब्सिडी का 48 रुपये मंहगा हो गया है।  राजधानी दिल्ली में आज से सब्सिडी का एलपीजी सिलेंडर 2.34 रुपये बढ़कर 493.55 रुपये और गैर सब्सिडी का 48 रुपये मंहगा होकर 698.50 रुपये का मिलेगा। देश के तीन अन्य बड़े महानगरों में कोलकाता में कीमत क्रमश: 496.65 और 723.50 रुपये हो गई है। मुंबई में 491.31 और 671.50 रुपये तथा चेन्नई में 481.84 और 712.50 रुपये हो गई है।  उपभोक्ता को एक वित्तीय वर्ष में 12 सिलेंडर सब्सिडी पर मिलते हैं जबकि इससे अधिक लेने पर गैर सब्सिडी वाले दाम देने पड़ते हैं। सब्सिडी वाली रसोई गैस की कीमत में दो माह और गैर सब्सिडी में पांच महीने के बाद बढ़ोत्तरी की गई है।

लालू यादव की विरासत संभालने में बेटे कामयाब रहे

Image
जोकीहाट उपचुनाव से बिहार के राजनीतिक तामपान में तात्कालिक रूप से जो गर्मी दिख रही हो, पर यह परिणाम करीब-करीब प्रत्याशित था। सिर्फ हार-जीत के अंतर को लेकर लोगों में उत्सुकता थी। बदले राजनीतिक गठबंधन में इसकी गांठों की भी पड़ताल इस बहाने होनी थी। परिणाम के बाद जहां विपक्ष का मनोबल ऊंचा हुआ है वहीं एनडीए खेमे की ओर से महज यह एक उपचुनाव था, जैसी प्रतिक्रिया आ रही है। वैसे एक बात साफ हुई कि इस इलाके में तस्लीमुद्दीन का जादू बरकरार है। जदयू की जीत का क्रम यहां टूट गया। भाजपा के साथ आने के बाद जहानाबाद के बाद यह दूसरा उपचुनाव है, जहां जदयू अपनी सीट बचा नहीं पाया। जोकीहाट उपचुनाव जदयू के पूर्व विधायक सरफराज आलम के इस्तीफे की वजह से हुआ था। सरफराज अपने पिता तस्लीमुद्दीन के निधन से खाली हुई अररिया लोकसभा सीट से बतौर राजद प्रत्याशी मैदान में उतरे और उन्होंने पिता की विरासत को संभालते हुए जीत पाई। भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह को करीब 62 हजार से उन्होंने मात दी थी। वर्ष 2014 के आम चुनाव में भी प्रदीप ही मरहूम मो. तस्लीमुद्दीन के सामने थे। तब प्रदीप सिंह ने 2.61 लाख, जबकि तस्लीमु...

कैराना उपुचनाव: आखिरकार हो ही गई यूपी से लोकसभा में मुस्लिम नुमाइंदगी

Image
मौजूदा 16 वीं लोकसभा के खत्म हो रहे कार्यकाल में आखिरकार उत्तर प्रदेश से मुस्लिम नुमाइंदगी हो ही गई। वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में प्रदेश से एक भी मुस्लिम सांसद नहीं चुना जा सका था। इस सन्नाटे को कैराना लोकसभा सीट जीत कर रालोद की तब्बसुम बेगम ने तोड़ दिया। हालांकि, तबस्सुम बेगम इससे पहले वर्ष 2009 में गठित 15 वीं लोकसभा में भी बतौर बसपा प्रत्याशी जीतकर कैराना की ही नुमाइदंगी कर चुकी हैं। वर्ष 1952 से लेकर अब तक जितनी भी लोकसभा गठित हुईं, उसमें से 2014 में ही ऐसा पहली बार हुआ था। मौजूदा लोकसभा में कुल 23 मुस्लिम सांसद हैं जिनमें से सर्वाधिक आठ पश्चिम बंगाल से, चार बिहार से, केरल और जम्मू कश्मीर से तीन-तीन, दो असम से, आन्ध्र प्रदेश, लक्ष्यद्वीप और तमिलनाडु से एक-एक मुस्लिम सांसद हैं। कहने को तो आबादी के लिहाज से कुल आबादी में 19 फीसदी हिस्सेदारी के साथ उत्तर प्रदेश सर्वाधिक मुस्लिम आबादी वाला सूबा है और इसी प्रदेश में लोकसभा की सर्वाधिक 80 सीटें भी हैं। मगर 2014 के चुनाव कुछ ऐसी लहर चली कि यूपी से एक भी मुस्लिम जीतकर लोकसभा नहीं पहुंच पाया। सलमान खुर्शीद, मोहम्म...

जोकीहाट उपचुनाव: जेडीयू महासचिव त्यागी बोले-जिन्ना पर गन्ना भारी दिखा

Image
जदयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने उप चुनाव में आए परिणामों पर गुरुवार को कहा कि जिन्ना पर गन्ना भारी दिखा। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का भी असर पड़ा। कहा कि जब जमीन पर काम नहीं होगा तो हमें हमारे एजेंडे पर पुनर्विचार करना होगा। नये सिरे से अपनी रणनीति बनानी होगी। त्यागी ने कहा कि दलितों के सवाल पर जैसा काम हमने बिहार में किया है, वैसा काम नहीं हो पाया। कैराना में गन्ना किसानों पर 8000 करोड़ का बकाया है। गन्ना मंत्री सुरेश राणा यहीं के हैं लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। कैराना में सपा-बसपा की बूथ केमिस्ट्री मजबूत दिखी। जोकीहाट चुनाव परिणाम पर त्यागी ने कहा कि यह न तो जदयू की हार है, न राजद की जीत है। जनता ने तस्लीमुद्दीन को श्रद्धांजलि दी है। सरफराज हमारे साथ थे तो 55 हजार से जीते थे, उनके भाई राजद के साथ हैं तो 41 हजार से जीते हैं।

आसिफ हत्याकांड: पति-पत्नी ने मिलकर किया रेप के आरोपी का कत्ल

Image
लोहियानगर स्थित नाले में पिछले दिनों बाइक से बांधकर लाश फेंके जाने के मामले ने सनसनी फैला दी थी। मृतक की पहचान आसिफ के रूप में हुई थी। आसिफ हत्याकांड का क्राइम ब्रांच ने खुलासा करते हुए दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। दंपति ने प्रेसवार्ता में कत्ल की वजह और पूरी कहानी बताई। दंपति ने बताया कि उन्होंने आसिफ को धोखे से बुलाया और उसकी आंखों में मिर्च झोंक दी। आसिफ संभल पाता इससे पहले उसे धक्का दे दिया। उसका सिर दीवार में लगा और वो बेहोश हो गया। दंपति ने इसके बाद आसिफ का गला दबा दिया और नाले में बाइक समेत दफन कर दिया। एसएसपी राजेश कुमार पांडेय, एसपी सिटी रणविजय और एएसपी सतपाल ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि रेलवे रोड निवासी आसिफ 24 मई की रात को लापता हो गया था। 26 मई की दोपहर आसिफ की लाश उसी की बाइक से बंधी हुई लोहियानगर के पास नाले में पड़ी मिली थी। इसके बाद क्राइम ब्रांच को केस के खुलासे के लिए लगाया गया। क्राइम ब्रांच ने आसिफ के मोबाइल नंबर की लोकेशन से लेकर कॉल डिटेल खंगाली। जिन आखिरी 10 नंबरों पर आसिफ की 24 मई को बात हुई थी, उनकी पड़ताल की। इस दौरान लोहिय...

लोकसभा उपचुनाव में हार के बाद बोले उद्धव ठाकरे, बीजेपी को अब दोस्त की जरूरत नहीं

Image
पालघर लोकसभा उपचुनाव में हार के बाद शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे ने कहा है कि भाजपा को अब दोस्त की जरूरत नहीं है। उन्होंने ये भी कहा कि 4 सालों में भाजपा ने लोकसभा में बहुमत गंवा दिया है। ठाकरे ने विभिन्न राज्यों में चार लोकसभा सीटों के उपचुनाव परिणाम घोषित होने के बाद संवाददाताओं से कहा कि बीजेपी ने लोकसभा में अपना बहुमत खो दिया है और पार्टी ने पालघर सीट पर धन के बलबूते जीत हासिल की है। हालांकि उद्धव के इस बयान के बाद महाराष्ट्र भाजपा के नेता चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि उद्धव ठाकरे एनडीए से बाहर नहीं जाएंगे। वे ऐसा कोई कदम नहीं उठाएंगे जिससे कांग्रेस को फायदा हो। 'ईवीएम विवाद ना सुलझे तो चुनाव बहिष्कार करें' शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने विपक्षी दलों से कहा कि ईवीएम से जुड़े विवादों का जल्द हल ना होने पर वे चुनावों का एक साथ बहिष्कार करें। उन्होंने पालघर उपचुनाव के नतीजे को लेकर चुनाव आयोग को अदालत में घसीटने की भी धमकी दी और वहां मतदान प्रतिशत में अचानक हुई वृद्धि को लेकर चुनाव अधिकारियों के निलंबन की मांग की। ठाकरे ने कहा कि जब भाजपा ने 2014 में पालघर लोकसभा सीट जीती ...

उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी, राजस्थान के कई स्थानों पर पारा 46 डिग्री के पार

Image
उत्तर भारत में झुलसा देने वाली प्रचंड गर्मी का कहर जारी है।  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज भी काफी गर्मी रही। दिल्ली का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस सीजन में सामान्य से दो डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने कल तेज हवाएं चलने और आंशिक रूप से बादल छाये रहने का अनुमान जताया है। शहर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश : 42 डिग्री सेल्सियस और 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा के अधिकांश भागों में गर्मी काफी तेज पड़ रही है। हरियाणा के हिसार और भिवानी में पारा 44 डिग्री तक पहुंच गया , जो इस क्षेत्र का सबसे गर्म स्थान रहा। इन दोनों राज्यों के ज्यादातर जगहों पर तापमान सामान्य से एक या दो डिग्री अधिक ही रहा। उत्तर प्रदेश के भी अधिकांश भागों में भयंकर गर्मी पड़ रही है। यहां के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई। फैजाबाद, लखनऊ, आगरा, बरेली और मेरठ में दिन का तापमान इस सीजन में सामान्य के आसपास ही रहा। औराई प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा जहां पारा 46.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक...

CricketRelief टी20 मैच में शाहिद अफरीदी को मिला ये बड़ा सम्मान

Image
पाकिस्तान के ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी इंटरनेशनल क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके हैं, लेकिन गुरुवार को उन्होंने वर्ल्ड इलेवन की कप्तानी की और आखिरी बार इंटरनेशनल मैच खेलने उतरे। लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर वेस्टइंडीज और वर्ल्ड इलेवन के बीच क्रिकेट रिलीफ टी20 मैच खेला गया। अफरीदी ने इस मैच में वर्ल्ड इलेवन की कप्तानी की। अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेलने के लिए जब शाहिद अफरीदी मैदान पर आए, तो उन्हें टीम ने गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया। वर्ल्ड इलेवन टीम में भारत के दिनेश कार्तिक भी शामिल थे। इस तरह से अफरीदी को दुनिया के दिग्गज क्रिकेटरों की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वर्ल्ड इलेवन की कप्तानी पहले इंग्लैंड के इयोन मोर्गन के हाथ में थी, लेकिन उनके चोटिल होने के बाद अफरीदी को कप्तान नियुक्त किया गया। अफरीदी जब 12 गेंद पर 11 रन बनाकर मैदान से लौट रहे थे, तब भी लोगों ने खड़े होकर तालियां बजाकर उनको विदाई थी। इस तरह से अफरीदी का इंटरनेशनल करियर खत्म हो गया।

RBSE 12th Arts Result 2018 date: राजस्थान बोर्ड आज करेगा 12वीं आर्ट्स के नतीजे का एलान, देखें rajresults.nic.in पर

Image
RBSE 12th Arts Result 2018 date: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने कॉमर्स  और साइंस के नतीजे तो 23 मई को घोषित कर दिए। वहीं, अब आर्ट्स के नतीजों का ऐलान बोर्ड आज यानी 1 जूून को करेगा। बोर्ड रिजल्ट शाम 6:15 बजे घोषित होगा करेगा। आर्ट्स में इस बार 5.37 लाख अभ्यर्थी पंजीकृत हुए थे। विद्यार्थी रिजल्ट घोषित होने पर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या www.rajresults.nic.in पर रिजल्ट देख सकेंगे। इस वर्ष राजस्थान बोर्ड 12वीं में करीब 826,278 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इसमें 42,665 कॉमर्स में, 246,254 साइंस में और 537,359 स्टूडेंट्स ह्यूमेनिटीज (आर्ट्स) में रजिस्टर्ड हुए थे। परीक्षाएं 2 अप्रैल तक चलीं थीं। 23 मई को आए नतीजों में साइंस व कॉमर्स में कुल 87.78 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए। साइंस साइड का ओवरऑल रिजल्ट 86.60 प्रतिशत रहा। साइंस में इस बार रेगुलर स्टूडेंट्स का रिजल्ट 87.78 प्रतिशत रहा। कॉमर्स में ओवरआल 91.09 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए। रेगुलर स्टूडेंट्स का रिजल्ट 91.93 प्रतिशत और प्राइवेट स्टूडेंट्स का रिजल्ट 28.26 प्रतिशत रहा है। ...

करन जौहर के साथ रिलेशनशिप की खबरों के बाद सामने आए मनीष, बताई ये सच्चाई

Image
बीते दिनों करण जौहर और मनीष मल्होत्रा के बीच अफेयर की खबरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई थी। दरअसल, करण के बर्थडे पर मनीष मल्होत्रा ने अपने फ्रेंड करण के साथ फोटो शेयर करते हुए उन्हें इंस्टाग्राम पर मेसेज किया था। दोनों की साथ में फोटो देखकर लोगों ने उनकी दोस्ती को कोई और ही नाम दे दिया। एक यूजर ने मनीष की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा कि यू आर दि क्यूटेस्ट कपल। यूजर के इस कमेंट को मनीष मल्होत्रा के अकाउंट से लाइक किया गया था। इसके बाद से ही खबर उड़ने लगी कि दोनों के बीच अफेयर है। लेकिन अब एक वेब पोर्टल को दिए इंटरव्यू में मनीष ने ये साफ कर दिया है कि ऐसा कुछ नहीं है। फैशन डिजाइनर मनीष ने इंटरव्यू देते हुए कहा, 'हमारे बीच ऐसा कुछ नहीं है। करण मेरे भाई जैसा है। हम काफी टाइम से एक-दूसरे को जानते हैं। जो खबरे आ रही हैं वो सब बकवास हैं। इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।' मनीष के इस कमेंट के बाद से ये साफ हो गया है कि दोनों के बीच ऐसा कुछ नहीं है।

उपचुनावों में जनता ने नफरत की राजनीति को करार जवाब दिया : कांग्रेस

Image
उपचुनावों में ज्यादातर सीटों पर विपक्षी दलों की जीत से उत्साहित कांग्रेस ने कहा कि झूठ, नफरत और विभाजन की राजनीति को जनता ने करार जवाब दिया है। पार्टी ने यह भी यह भी दावा किया कि केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी आज कैराना हारी है और 2019 में हिंदुस्तान हारेगी। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि लोग बदलाव के लिए वोट देते हैं। झूठ, नफरत और विभाजन की राजनीति को जनता का करार जवाब है। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस और विपक्षी दलों के विजेताओं को बधाई देता हूं जो एकजुट होकर लड़े। विपक्षी पार्टियों ने लोकसभा और विधानसभा की 14 सीटों के उपचुनावों में 11 सीटों पर जीत दर्ज की जबकि भगवा पार्टी और उसके सहयोगियों को केवल तीन सीटों तक ही सीमित कर दिया। विपक्षी एकजुटता के कारण भाजपा ने उत्तर प्रदेश की चर्चित कैराना लोकसभा सीट को भी गंवा दिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने संवाददाताओं से कहा कि जिन सीटों पर उपचुनाव हुए उनमें से अधिकतर सीटें भाजपा के पास थीं। हमें खुशी है कि ज्यादातर जगहों पर कांग्रेस के उम्मीदवार या कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार कामयाब रहे। ज...

कर्नाटक में कांग्रेस नेता शिवकुमार के भाई के सहयोगियों के आवास पर CBI का छापा

Image
सीबीआई ने आज तड़के बेंगलूरू, कनकपुर और रामनगर में पांच जगहों पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सांसद डी के सुरेश से जुड़े कुछ लोगों के आवासों एवं एक कार्यालय पर छापे मारे। सुरेश कर्नाटक में कांग्रेस-जद (एस) विधायकों को हाल में एकजुट रखने के लिये चर्चा में आए विधायक डी के शिवकुमार के भाई हैं। छापेमारी ने तब राजनीतिक रंग ले लिया जब विधायक शिवकुमार, उनके सांसद भाई डीके सुरेश ने इसे उन्हें फंसाने के लिए भाजपा नीत केंद्र सरकार की ''बदले की कार्रवाई बताया। सीबीआई ने कहा कि यह छापेमारी इन आरोपों पर की गई कि रामनगर स्थित कॉर्पोरेशन बैंक के मुख्य प्रबंधक बी प्रकाश ने चलन से बाहर कर दिए गए 10 लाख रुपये मूल्य के नोटों को कुछ अज्ञात लोगों के साथ मिलीभगत से 14 नवंबर 2016 को नए नोटों से बदला था। प्रकाश और अन्य पर आरोप है कि उन्होंने जाली मांग पर्ची बनाकर इसे छिपाने की भी कोशिश की। सीबीआई ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि बेंगलूरू ग्रामीण में पद्मनाभैया नामक व्यक्ति (जो कथित तौर पर सुरेश से जुड़ा है), शिवानंद, उप तहसीलदार, नंजप्पा, कनकपुर स्थित एसडीएम कार्यालय में चुनाव कार्...

केरल में निपाह वायरस ने ली तीन और लोगों की जान, अब तक 17 ने गंवाई जान

Image
केरल में जानलेवा निपाह वायरस के संक्रमण की वजह से तीन और लोगों की मौत हो गयी है और इसके साथ ही राज्य के उत्तरी इलाके में इसके संक्रमण की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गयी है। सूत्रों के अनुसार केरल के करासेरी के अखिल (28), पलाझी के मधुसूदनन और नदुवन्नूर के रासिन (25) को तेज बुखार की शिकायत के बाद अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके रक्त की जांच में निपाह वायरस से ग्रस्त होने की पुष्टि हुई थी। केरल के कोझिकोड और मल्लापुरम जिले में निपाह वायरस की वजह से पांच मई तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है।  इसके अलावा कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में निपाह की चपेट में आये 11 अन्य मरीजों को गहन निरीक्षण में रखा गया हैं। राज्य के विभिन्न अस्पतालों में 1353 लोगों के स्वास्थ्य की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार निपाह के इलाज के लिए प्रभावी दवाइयों को ऑस्ट्रेलिया से मंगाया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि निपाह के प्रभावी इलाज के लिए ह्यूमन मोनोक्लोरिन के दो दिनों में आने की संभावना हैं जिसके लिए जरुरी औ...

WorldXIvsWI: रसेल-लेविस के सामने फेल हुई अफरीदी की वर्ल्ड XI

Image
क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स मैदान पर गुरुवार को वेस्टइंडीज और वर्ल्ड इलेवन के बीच क्रिकेट रिलीफ टी20 मैच खेला गया। लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर खेले गए इस मैच में भारत की ओर से इकलौते क्रिकेटर दिनेश कार्तिक थे। एकतरफा मुकाबले में वेस्टइडंडीज ने वर्ल्ड इलेवन को 72 रनों से हराया। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने वर्ल्ड इलेवन की कमान संभाली, जबकि कार्लोस ब्रैथवेट की कप्तानी में वेस्टइंडीज की टीम खेली। वर्ल्ड इलेवन ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। वेस्टइंडीज की धाकड़ बल्लेबाजी क्रिस गेल ने निराश किया और 28 गेंद पर 18 रनों की धीमी पारी खेलकर शोएब मलिक की गेंद पर बोल्ड हुए। इसके बाद आंद्रे फ्लेचर 9 गेंद पर 7 रन बनाकर शाहिद अफरीदी की गेंद पर ल्यूक रोंकी द्वारा स्टंपिंग आउट हुए। इन दोनों से पहले विकेट गिरा था एल्विन लुइस का, जिन्होंने 26 गेंद पर 58 रनों की आतिशी पारी खेली। 11.2 ओवर में वेस्टइंडीज का स्कोर तीन विकेट पर 100 रन था। इसके बाद मार्लन सैमुअल्स (22 गेंद पर 43 रन), दिनेश रामदीन (25 गेंद पर नॉटआउट 44 रन) और आंद्रे रसेल (10 गेंद पर नॉटआउट 21...