जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया


घाटी में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार से भारी तादाद में आतंकवादियों की घुसपैठ की रिपोर्ट के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट कर दिया गया है। अधिकारियों ने यहां आज यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हाल में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से पदेश में 20 से अधिक आतंकवादियों के घुसपैठ करने की रिपोर्ट है।
RelianceTrends CPV (IN)
उन्होंने बताया कि समझा जाता है कि अधिकतर आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी संगठन के हैं , जिसका सरगना मौलाना मसूद अजहर है। अधिकारियों बताया कि सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रहने और समूचे राज्य में संवेदनशील सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर नजर बनाये रखने के लिये कहा गया है।

उन्होंने बताया कि एक बार में इतनी बड़ी संख्या में आतंकवादियों का घुसपैठ करना असामान्य बात है। यह कश्मीर को सुलगता रखने की मंशा रखने वाले नियंत्रण रेखा के पार बैठे उनके आकाओं की हताशा दर्शाता है।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी