सिंगापुर के पीएम ली सिएन लूंग से मिले मोदी, शांगरी-ला में देंगे भाषण


पीएम मोदी ने आज सिंगापुर के प्रधानमंत्री लीएच लूंग के साथ मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिंगापुर की तीन दिवसीय यात्रा पर कल यहां पहुंचे । इस दौरान उन्होंने सिंगापुर की राष्ट्रपति हलीमा याकूब से भी मुलाकात की। सिंगापुर के प्रेशिडेंशियल पैलेस इस्ताना (राष्ट्रपति का सरकार आवास) पहुंचने पर मोदी का रस्मी स्वागत किया गया।

RelianceTrends CPV (IN)

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया है, 'प्रधानमंत्री मोदी का सिंगापुर के इस्ताना प्रेसिडेंशियल पैलेस में रस्मी स्वागत किया गया। सदी पुराने इस संबंध को नवोन्मेष और तकनीकी के क्षेत्र में साझेदारी से नयी ऊर्जा मिल रही है। पैलेस में मोदी को सलामी गारद दी गयी। सिंगापुर के नेताओं के साथ बातचीत के दौरान मोदी ने संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा की। मोदी अपने तीन राष्ट्रों की यात्रा के तीसरे और अंतिम चरण में सिंगापुर पहुंचे हैं। इससे पहले वह इंडोनेशिया और मलेशिया गये थे।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी