जनशक्ति ने धनशक्ति को हराया : राबड़ी


पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने जोकीहाट उपचुनाव में राजद की जीत को सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता की जीत बताया। उन्होंने जोकीहाट की जनता के प्रति आभार जताया। गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामचंद्र पूर्वे के नेतृत्व में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने राबड़ी देवी से दस सर्कुलर रोड स्थित आवास पर मुलाकात की और उन्हें जीत की बधाई दी।
RelianceTrends CPV (IN)
राबड़ी देवी ने कहा कि देश में उप चुनाव के परिणाम ने यह सिद्ध कर दिया है कि लोग नफरत को पसंद नहीं करते हैं। उन्हें प्रेम, सद्भाव और मेलजोल का वातावरण चाहिए। मतदाताओं ने यह संकेत दे दिया है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में वे एनडीए को शिकस्त दे कर सत्ता से बाहर करेंगे। जनशक्ति ने धनशक्ति को हराया है।

वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने सभी लोगों को मिठाई खिलायी। मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी, पूर्व मंत्री आलोक मेहता, विजय प्रकाश, विधायक भाई वीरेंद्र, देवमुनी सिंह यादव, नंदू यादव, सतीश गुप्ता, निराला यादव आदि मौजूद थे। इससे पहले पार्टी कार्यालय और पांच देशरत्न मार्ग में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े बजाए और लालू-तेजस्वी जिंदाबाद के नारे लगाए। एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी