उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी, राजस्थान के कई स्थानों पर पारा 46 डिग्री के पार


उत्तर भारत में झुलसा देने वाली प्रचंड गर्मी का कहर जारी है।  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज भी काफी गर्मी रही। दिल्ली का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस सीजन में सामान्य से दो डिग्री अधिक है।
RelianceTrends CPV (IN)
मौसम विभाग ने कल तेज हवाएं चलने और आंशिक रूप से बादल छाये रहने का अनुमान जताया है।

शहर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश : 42 डिग्री सेल्सियस और 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब और हरियाणा के अधिकांश भागों में गर्मी काफी तेज पड़ रही है। हरियाणा के हिसार और भिवानी में पारा 44 डिग्री तक पहुंच गया , जो इस क्षेत्र का सबसे गर्म स्थान रहा। इन दोनों राज्यों के ज्यादातर जगहों पर तापमान सामान्य से एक या दो डिग्री अधिक ही रहा।

उत्तर प्रदेश के भी अधिकांश भागों में भयंकर गर्मी पड़ रही है। यहां के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई। फैजाबाद, लखनऊ, आगरा, बरेली और मेरठ में दिन का तापमान इस सीजन में सामान्य के आसपास ही रहा। औराई प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा जहां पारा 46.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। 48.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ श्रीगंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी