1993 मुंबई धमाकों के आरोपी अहमद लंबू को गुजरात ATS ने किया गिरफ्तार


गुजरात एटीएस 1993 मुंबई बम धमाकों के मोस्ट वॉन्टेड आतंकी अहमद लंबू को गिरफ्तार कर लिया है। अहमद को पकड़ने के लिए सीबीआई ने पहले लुक आउट नोटिस जारी किया था। माना जाता है कि अहमद 1993 बम धमाकों के आरोपी दाऊद इब्राहिम का बेहद करीबी है। इस मामले में इससे पहले एक  और आरोपी फारूक टकला भी गिरफ्तार हो चुका है। खबरों की मानें तो कुछ दिनों पहले से ही गुजरात एटीएस अहमद की तलाश में थे। इसके लिए वलसाड वापी के बीच समुंदर में सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा था।
RelianceTrends CPV (IN)
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीबीआई का मानना है कि फारूक ही वो शख्स है, जिसने मुंबई में बम धमाकों का पूरा प्लान बनाया था। फारुक की योजना के मुताबिक ही मुंबई जैसे शहर में एक साथ 12 जगहों पर धमाके किए गए थे। 1993 में बम धमाकों के बाद जब फारूक भारत से दुबई भाग गया, तो भारत सरकार ने इंटरपोल से मदद मांगी थी।

बता दें कि अहमद पर 24 साल पहले 12 मार्च 1993 में मुंबई धमाकों की साजिश रचने और हथियार सप्‍लाई करने का आरोप है। 12 मार्च को मुंबई 12 सिलसिलेवार धमाकों से दहल उठी थी। इसी के साथ धमाकों के बाद अहमद लंबू को भगाने में डोसा ने उसकी मदद की थी। जिसके बाद से ही अहमद लंबू की खोज की जा रही थी। अहमद लंबू को पकड़ने के लिए सीबीआई ने लुक आउट नोटिस और इंटरपोल नोटिस जारी किया था। उसके अलावा अहमद लंबू की जानकारी देने वाले को 5 लाख इनाम भी रखा गया था।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी