bihar board result 2018: 5 दिन बाद खत्म हो जाएगा बिहार बोर्ड इंटर के 12 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार, रिजल्ट देख सेकेंगे biharboard.ac.in पर


bihar board result 2018: बिहार बोर्ड इंटर के विद्यार्थियों का इंतजार दिनोदिन कम होता जा रहा है। अब 6 जून की तारीख आने में महज 5 दिन बाकी रह गए हैं। बहुत से विद्यार्थी प्लान करने लगे हैं कि वह रिजल्ट आने के बाद क्या करेंगे। 6 जून को biharboard.ac.in पर बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा परिणाम 2018 घोषित होगा। इस नतीजों का इंतजार 12 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों को है।

RelianceTrends CPV (IN)
गौरतलब है कि इस बार बिहार बोर्ड ने परीक्षाएं काफी पहले करा ली थी। 6 फरवरी से 16 फरवरी के बीच राज्य के 1384 केंद्रों पर एग्जाम हुए थे।

पिछले वर्ष साइंस में 30.11 प्रतिशत, कॉमर्स में 73.76 प्रतिशत और आर्ट्स में 37 प्रतिशत स्टूडेंस पास हुए थे।

वहीं बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा करीब 17 लाख 70 हजार विद्यार्थियों ने दी थी जिसके नतीजे 20 जून को घोषित होंगे।

इस बार बिहार बोर्ड इंटर स्टूडेंट्स को अधिकतम 10 फीसदी तक ग्रेस मार्क्स दिए जाएंगे। लेकिन ध्यान रखें कि लेंग्वेज में फेल होने पर कोई ग्रेस नहीं मिलेगा। अगर किसी छात्र का कुल प्राप्तांक 75 फीसदी है, लेकिन वो किसी एक विषय में फेल हो गया है तो उस छात्र को पास कराने के लिए बोर्ड अधिकतम 10 फीसदी तक ग्रेस अंक देगा।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी