अररिया की महिला को कटिहार रेलवे स्टेशन पर मारा चाकू, हालत गंभीर


कटिहार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर देर रात 11:00 बजे अररिया की एक महिला को गर्दन पर चाकू मार दिया। प्लेटफॉर्म पर सीमांचल एक्सप्रेस पकड़ने आए अन्य यात्रियों ने घटना की सूचना जीआरपी को दी। जीआरपी पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। घायल महिला को सदर अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया है।

RelianceTrends CPV (IN)
प्रत्यक्षदर्शी यात्रियों का कहना है कि महिला के गर्दन पर चाकू लगा  था और वो छटपट कर रही थी। बहुत सारा खून बह रहा था। ऐसा लग रहा है कि किसी बदमाश ने उस पर चाकू से मार कर जख्मी कर दिया हो। महिला का नाम नाजमी बताया जा रहा है। उसके पति का नाम मोहम्मद अकबर है और वह अररिया जिले के बैरगाछी की रहने वाली है।

इस मामले में रेल थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया पुल पर झगड़ा होने के बाद किसी ने नाजमीन को कनपटी के पास पर तेज धार वाले चीज से वार कर दिया। इससे वह जख्मी हो गई है। नाजमी के साथ उसके पति भी है। जीआरपी जख्मी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला की हालत गंभीर बताया जा रहा है। रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि झगड़ा किससे और क्यों हुआ इसकी जानकारी नहीं हो पा रही है।

पुलिस मामले की जानकारी लेने में जुटी हुई है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं सदर अस्पताल के डॉक्टर और सुमन ने बताया कि नाजमी को रेल पुलिस लेकर अस्पताल आयी है। घायल महिला के गर्दन के ऊपर चाकू से काट कर घायल करने का निशान मिला है। जख्मी हिस्से की सिलाई कर बहते खून को रोक दिया गया है। महिला बेहोश है उसे भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी