आसिफ हत्याकांड: पति-पत्नी ने मिलकर किया रेप के आरोपी का कत्ल
लोहियानगर स्थित नाले में पिछले दिनों बाइक से बांधकर लाश फेंके जाने के मामले ने सनसनी फैला दी थी। मृतक की पहचान आसिफ के रूप में हुई थी। आसिफ हत्याकांड का क्राइम ब्रांच ने खुलासा करते हुए दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। दंपति ने प्रेसवार्ता में कत्ल की वजह और पूरी कहानी बताई। दंपति ने बताया कि उन्होंने आसिफ को धोखे से बुलाया और उसकी आंखों में मिर्च झोंक दी। आसिफ संभल पाता इससे पहले उसे धक्का दे दिया। उसका सिर दीवार में लगा और वो बेहोश हो गया। दंपति ने इसके बाद आसिफ का गला दबा दिया और नाले में बाइक समेत दफन कर दिया।
एसएसपी राजेश कुमार पांडेय, एसपी सिटी रणविजय और एएसपी सतपाल ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि रेलवे रोड निवासी आसिफ 24 मई की रात को लापता हो गया था। 26 मई की दोपहर आसिफ की लाश उसी की बाइक से बंधी हुई लोहियानगर के पास नाले में पड़ी मिली थी। इसके बाद क्राइम ब्रांच को केस के खुलासे के लिए लगाया गया।
क्राइम ब्रांच ने आसिफ के मोबाइल नंबर की लोकेशन से लेकर कॉल डिटेल खंगाली। जिन आखिरी 10 नंबरों पर आसिफ की 24 मई को बात हुई थी, उनकी पड़ताल की। इस दौरान लोहियानगर खरखौदा निवासी एक महिला का पता चला, जिसका ननिहाल आसिफ के मकबरा स्थित आवास के सामने ही है। पुलिस ने इसी महिला पर जांच आगे बढ़ाई तो सनसनीखेज खुलासा हुआ।
पता चला कि तीन साल पहले आसिफ ने इस महिला के साथ रेप किया था। इसके बाद वो लगातार ब्लैकमेल कर यौन शोषण कर रहा था। करीब दो साल पहले महिला का निकाह खरखौदा निवासी अदनान के साथ हो गया। निकाह के तुरंत बाद महिला ने पति को रेप की बात बता दी थी। इसके बाद भी लगातार आसिफ इस महिला को परेशान कर रहा था। महिला जब भी मकबरा अपनी ननिहाल जाती, आसिफ उसके साथ जबरदस्ती करता था।
इसकी जानकारी होने पर तीन माह पहले अदनान ने आसिफ की हत्या की प्लानिंग कर ली। कई बार मकबरा में आसिफ की पहचान करने के लिए भी आया। हालांकि मौका नहीं मिल सका।

Comments
Post a Comment