केरल में निपाह वायरस ने ली तीन और लोगों की जान, अब तक 17 ने गंवाई जान


केरल में जानलेवा निपाह वायरस के संक्रमण की वजह से तीन और लोगों की मौत हो गयी है और इसके साथ ही राज्य के उत्तरी इलाके में इसके संक्रमण की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गयी है।

RelianceTrends CPV (IN)
सूत्रों के अनुसार केरल के करासेरी के अखिल (28), पलाझी के मधुसूदनन और नदुवन्नूर के रासिन (25) को तेज बुखार की शिकायत के बाद अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके रक्त की जांच में निपाह वायरस से ग्रस्त होने की पुष्टि हुई थी।

केरल के कोझिकोड और मल्लापुरम जिले में निपाह वायरस की वजह से पांच मई तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है।  इसके अलावा कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में निपाह की चपेट में आये 11 अन्य मरीजों को गहन निरीक्षण में रखा गया हैं।

राज्य के विभिन्न अस्पतालों में 1353 लोगों के स्वास्थ्य की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार निपाह के इलाज के लिए प्रभावी दवाइयों को ऑस्ट्रेलिया से मंगाया जा रहा है।

सूत्रों ने बताया कि निपाह के प्रभावी इलाज के लिए ह्यूमन मोनोक्लोरिन के दो दिनों में आने की संभावना हैं जिसके लिए जरुरी औपचारिकताओं को पूरा कर लिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी