Posts

AFGvBAN T20: राशिद खान ने भारतीय मैदान पर किया ये बड़ा कारनामा, जड़ी खास फिफ्टी

Image
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रविवार को पहला इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेला गया। ये मैच अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच हुआ। तीन मैचों की सीरीज के पहले ट्वंटी20 मैच में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 45 रनों से हराया। मैच के हीरो रहे राशिद खान। राशिद ने इस मैच में 13 रन देकर तीन विकेट लिए और इसके साथ ही अपने नाम एक नया रिकॉर्ड भी कर लिया। राशिद ने इस मैच के साथ ही टी20 इंटरनेशनल में 50 विकेट का आंकड़ा भी पार कर लिया। टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 50 विकेट का आंकड़ा छूने वाले राशिद दुनिया के तीसरे गेंदबाज हो गए हैं। टी20 इंटरनेशनल में 26 मैचों में श्रीलंका के लसिथ मलिंगा ने 50 विकेट का आंकड़ा छुआ था, वहीं राशिद ने 31 मैचों में ये कारनामा किया। राशिद के अलावा दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर ने भी 31 मैचों में ही ये आंकड़ा छुआ था। राशिद ने 31 टी20 मैचों में 6.03 के इकॉनमी रनरेट से गेंदबाजी करते हुए 13.58 की औसत और 13.5 के स्ट्राइक रेट से ये विकेट झटके हैं। एक बार राशिद पांच विकेट भी ले चुके हैं। राशिद को बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20 में मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। हमें...

'राजी' के हिट होते ही चमकी विक्की कौशल की किस्मत, करण के साथ फिर करेंगे काम

Image
पिछले महीने रिलीज हुई आलिया भट्ट और विक्की कौशल की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। फिल्म की कहानी के साथ-साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल की एक्टिंग को भी काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म की सक्सेस एंजॉय करने के साथ ही विक्की संजय दत्त की बायोपिक में भी नजर आने वाले हैं। और फिल्म संजू को लेकर भी काफी उत्साहित दिख रहे हैं। बता दें कि विक्की कौशल फिल्म में संजय दत्त की दोस्त कुमार गौरव का किरदार निभा रहे हैं। खबरों के मानें तो राजी के हिट होते ही विक्की कौशल की किस्मत का सितारा भी चमक गया है। जी हां, सुनने में आ रहा है कि विक्की को करण जौहर का साथ मिला है। बता दें कि करण अपनी आने वाली अगली फिल्म में विक्की को मुख्य कलाकर के रूप में मौका देने जा रहे हैं। ये एक हॉरर फिल्म होगी। फिल्म के लिए डायरेक्शन करेंगे भानु प्रताप सिंह। इससे पहले भी भानू फिल्म 'धड़क' के डायरेक्टर शशांक खेतान के साथ बतौर एसिस्टेंट का काम कर चुके हैं। खबर ये भी है कि फिल्म इस साल के अंत तक फ्लोर पर आ जाएगी। वहीं विक्की की अन्य फिल्मों की बात करे...

उपचुनाव: BJP के हाथ से क्यों निकला कैराना ? ये है हार की 5 वजह

Image
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भाजपा संगठन की चेतावनियों के बावजूद ब्यूरोक्रेसी पर लगाम न लगा पाना भी उपचुनावों में पार्टी की हार की वजह बनी। कार्यकर्ता ही नहीं सांसद-विधायक, यहां तक कि मंत्री भी अपने जिलों के प्रशासनिक अफसरों की मनमानी पर लगातार शिकायत करते रहे। इसके बावजूद स्थिति सुधारी नहीं। उल्टे उन्हें झिड़की खानी पड़ी।  कैराना में बकाया गन्ना मूल्य को लेकर किसान नाराज थे कैराना लोकसभा उपचुनाव में हार के पीछे गन्ना किसानों का 800 करोड़ रुपये का बकाया भी एक प्रमुख कारण रहा है। शामली प्रशासन पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि उसने बकाया गन्ना मूल्य के बारे में बताया ही नहीं। जाट समुदाय के जो किसान लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रबल समर्थक थे वे इस मुद्दे पर नाराज हो गये। गांवों में नही गये चुनाव में लगे मंत्री और पदाधिकारी ऊपर से कैराना और नूरपुर के चुनाव में लगे मंत्री और पदाधिकारी वहां भाषण देने में मशगूल रहे, गांवों में गये ही नहीं। इसलिए किसानों के इस गुस्से को भांप नहीं पाए। कैराना में राष्ट्रीय लोकदल के महासचिव जयंत चौधरी ने अपनी पार्टी की जीत पर कहा भी...

कुपवाड़ा: सेना ने की आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 1 को मार गिराया

Image
जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सतर्क जवानों ने रविवार को घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए एक आतंकवादी को मार गिराया। रक्षा सूत्रों ने बताया कि कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में उस्ताद पोस्ट के करीब सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधियां देखी और घुसपैठ करने वालों को ललकारा। सूत्र ने कहा, जब चुनौती दी गई तब आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सैनिकों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया। नियंत्रण रेखा पर मारे गए 5 आतंकियों में से 2 स्थानीय भारतीय सेना ने पिछले महीने पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर के तंगधार क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश कर रहे पांच आतंकवादियों को मार गिराया था, जिसमें से दो की पहचान स्थानीय लोगों के रूप में हुई है। एक आतंकी की पहचान पुलवामा के लाजुरा निवासी शिराज अहमद के रूप में हुई और दूसरे की शिनाख्त कुलगाम जिले के परिगम गांव निवासी मुदासिर अहमद के रूप में हुई। शिराज सितंबर 2017 से और मुदासिर जुलाई 2016 से लापता था। उनके परिवारों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें प्रसारित होने के बाद रविवार को उनकी शिनाख्त की। सेना ने कहा कि पांच आतंकवादी 25 ...

आठ राज्यों में किसान सड़क पर उतरे, सड़कों पर दूध बहाया, टमाटर फेंके

Image
देश के कई राज्यों में किसानों ने उपज के वाजिब दाम, कर्ज माफी एवं अन्य मांगों को लेकर 10 दिवसीय ‘गांव बंद आंदोलन’ शुक्रवार से शुरू कर दिया। पहले दिन कई जगह किसानों ने सड़क पर दूध बहाया और टमाटर फेंक दिया। आंदोलन का असर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में देखने को मिला। राष्ट्रीय किसान महासंघ के संयोजक शिवकुमार शर्मा ‘कक्काजी’ ने कहा, मध्यप्रदेश सहित देश के 22 राज्यों में देशव्यापी ‘गांव बंद आंदोलन’ से शुरू हो गया है। इस आंदोलन के अंतिम दिन 10 जून को ‘भारत बंद’ का आह्वान पूरे देश के किसान संगठनों द्वारा किया जाएगा। इसमें शहर के व्यापारियों, समस्त प्रतिष्ठानों से निवेदन किया जाएगा कि वे दोपहर 2 बजे तक अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर सहयोग करें। उत्तर प्रदेश : सड़कों पर दूध बहाया यूपी के कई शहरों में किसान सड़क पर उतर आए। अमरोहा में किसानों ने सड़क पर टमाटर फेंक दिया। वहीं संभल में किसानों ने दूध बहाया और टमाटर फेंका।  मुरादाबाद में भारतीय किसान यूनियन ने बिलारी के खनुपुरा में दूध और सब्जियों की आपूर्ति रोक दी। म...

रणबीर कपूर की बहन ने आलिया के लिए भेजा ये Special गिफ्ट, आखिर क्या है माजरा

Image
आज कल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के रिलेशन की खबरें काफी चर्चा में हैं। हाल ही में रणबीर ने भी आलिया के साथ रिलेशन की खबरों पर कहा था,'हां, ये सब कुछ नया है। अभी इस पर बात करना जल्दबाजी होगी। एक नया प्यार आपके लिए बहुत सारी उत्सुकता लेकर आता है। आज मैं पहले से ज्यादा बैलेंस हूं, मुझे रिश्तों की वैल्यू है।' अब रणबीर के इस स्टेटमेंट के बाद रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर ने आलिया के लिए ये स्पेशल गिफ्ट भेजा है। दरअसल, आलिया ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रिद्धिमा कपूर से मिले खूबसूरत ब्रेसलेट की फोटो पोस्ट की है। ये ब्रेसलेट काफी खूबसूरत है। अब रिद्धिमा के इस गिफ्ट के बाद से दोनों के रिलेशन की खबरों को और हवा मिल गई है। रणबीर को लेकर आलिया का रिएक्शन बता दें कि कुछ दिनों पहले आलिया से जब रणबीर के बारे में पूछा था तो उन्होंने कहा था, 'मैं रणबीर के साथ रिलेशन की खबरों पर न तो इंकार करती हूं और न हां कहती हूं। मुझे उनके फैशन सेंस और उनके साथ काम करना बहुत अच्छा लगता है। वैसे बता दें कि रणबीर और आलिया 'ब्रह्मास्त्र' में साथ काम कर रहे हैं। जिसके बाद कुछ ये भ...

बिगड़ा मौसम: उत्तराखंड में बादल फटा, दिल्ली-NCR में चली धूल भरी आंधी

Image
दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार शाम एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिला। दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में शाम से ही धूल भरी तेज हवाएं चली जिसने बाद में आंधी का रूप धारण कर लिया। आंधी का असर ऐसा था कि इससे कई जगहों पर बिजली भी गुल हो गई। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली एनसीआर में तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी थी। जिन इलाकों में इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिला उनमें, दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद, गुरुग्राम शामिल हैं। मौसम विभाग ने अपनी चेतावनी में दिल्ली में बादल छाए रहने की बात कही थी। साथ ही इस वजह से दिल्ली वालों को गर्मी से राहत मिलने की बात भी कही गई थी। बता दें कि बीते कुछ दिनों से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इन दिनों तगड़ी गर्मी पड़ रही है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यहां का न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के सामान्य तापमान से तीन डिग्री अधिक है। आर्द्रता का स्तर 62 और 35 प्रतिशत के बीच रहा। इससे पहले आ...