AFGvBAN T20: राशिद खान ने भारतीय मैदान पर किया ये बड़ा कारनामा, जड़ी खास फिफ्टी


उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रविवार को पहला इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेला गया। ये मैच अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच हुआ। तीन मैचों की सीरीज के पहले ट्वंटी20 मैच में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 45 रनों से हराया। मैच के हीरो रहे राशिद खान। राशिद ने इस मैच में 13 रन देकर तीन विकेट लिए और इसके साथ ही अपने नाम एक नया रिकॉर्ड भी कर लिया।

RelianceTrends CPV (IN)
राशिद ने इस मैच के साथ ही टी20 इंटरनेशनल में 50 विकेट का आंकड़ा भी पार कर लिया। टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 50 विकेट का आंकड़ा छूने वाले राशिद दुनिया के तीसरे गेंदबाज हो गए हैं। टी20 इंटरनेशनल में 26 मैचों में श्रीलंका के लसिथ मलिंगा ने 50 विकेट का आंकड़ा छुआ था, वहीं राशिद ने 31 मैचों में ये कारनामा किया। राशिद के अलावा दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर ने भी 31 मैचों में ही ये आंकड़ा छुआ था।

राशिद ने 31 टी20 मैचों में 6.03 के इकॉनमी रनरेट से गेंदबाजी करते हुए 13.58 की औसत और 13.5 के स्ट्राइक रेट से ये विकेट झटके हैं। एक बार राशिद पांच विकेट भी ले चुके हैं। राशिद को बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20 में मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।

हमें  सपोर्ट करने के लिए कृपया किसी एक विज्ञापन पर क्लिक करें। विज्ञापन का आधा पैसा शहीदों को दान किया जाएगा

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी