बिगड़ा मौसम: उत्तराखंड में बादल फटा, दिल्ली-NCR में चली धूल भरी आंधी



दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार शाम एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिला। दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में शाम से ही धूल भरी तेज हवाएं चली जिसने बाद में आंधी का रूप धारण कर लिया। आंधी का असर ऐसा था कि इससे कई जगहों पर बिजली भी गुल हो गई।

RelianceTrends CPV (IN)
गौरतलब है कि मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली एनसीआर में तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी थी। जिन इलाकों में इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिला उनमें, दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद, गुरुग्राम शामिल हैं। मौसम विभाग ने अपनी चेतावनी में दिल्ली में बादल छाए रहने की बात कही थी। साथ ही इस वजह से दिल्ली वालों को गर्मी से राहत मिलने की बात भी कही गई थी।

बता दें कि बीते कुछ दिनों से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इन दिनों तगड़ी गर्मी पड़ रही है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यहां का न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के सामान्य तापमान से तीन डिग्री अधिक है। आर्द्रता का स्तर 62 और 35 प्रतिशत के बीच रहा।

इससे पहले आज ही उत्तराखंड में एक बार फिर प्रकृति का खतरनाक रूप सामने आया। शुक्रवार शाम उत्तराखंड के पौढ़ी गढ़वाल जिले में बादल फटा। जिसके बाद मौसम विभाग ने अगले 36 घंटे के लिए अलर्ट जारी कर दिया।

बता दें कि बादल फटने के बाद उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी तेज बारिश हो रही है। शाम से ही आसपास के इलाके में तेज हवाएं चल रही हैं। ऐसी खबर है कि उत्तरकाशी,टिहरी के अलावा पौड़ी और बालाकोट भी बादल फटा है। इन इलाकों में एसडीआरएफ की टीम को रवाना कर दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी