कुपवाड़ा: सेना ने की आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 1 को मार गिराया


जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सतर्क जवानों ने रविवार को घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए एक आतंकवादी को मार गिराया। रक्षा सूत्रों ने बताया कि कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में उस्ताद पोस्ट के करीब सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधियां देखी और घुसपैठ करने वालों को ललकारा। सूत्र ने कहा, जब चुनौती दी गई तब आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सैनिकों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया।

नियंत्रण रेखा पर मारे गए 5 आतंकियों में से 2 स्थानीय
RelianceTrends CPV (IN)
भारतीय सेना ने पिछले महीने पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर के तंगधार क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश कर रहे पांच आतंकवादियों को मार गिराया था, जिसमें से दो की पहचान स्थानीय लोगों के रूप में हुई है। एक आतंकी की पहचान पुलवामा के लाजुरा निवासी शिराज अहमद के रूप में हुई और दूसरे की शिनाख्त कुलगाम जिले के परिगम गांव निवासी मुदासिर अहमद के रूप में हुई।

शिराज सितंबर 2017 से और मुदासिर जुलाई 2016 से लापता था। उनके परिवारों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें प्रसारित होने के बाद रविवार को उनकी शिनाख्त की। सेना ने कहा कि पांच आतंकवादी 25 मई को नियंत्रण रेखा (एलओसी) से घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे, तभी सैनिकों ने उन्हें मार गिराया था।

हमें  सपोर्ट करने के लिए कृपया किसी एक विज्ञापन पर क्लिक करें। विज्ञापन का आधा पैसा शहीदों को दान किया जाएगा

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी