रणबीर कपूर की बहन ने आलिया के लिए भेजा ये Special गिफ्ट, आखिर क्या है माजरा
आज कल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के रिलेशन की खबरें काफी चर्चा में हैं। हाल ही में रणबीर ने भी आलिया के साथ रिलेशन की खबरों पर कहा था,'हां, ये सब कुछ नया है। अभी इस पर बात करना जल्दबाजी होगी। एक नया प्यार आपके लिए बहुत सारी उत्सुकता लेकर आता है। आज मैं पहले से ज्यादा बैलेंस हूं, मुझे रिश्तों की वैल्यू है।'
अब रणबीर के इस स्टेटमेंट के बाद रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर ने आलिया के लिए ये स्पेशल गिफ्ट भेजा है। दरअसल, आलिया ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रिद्धिमा कपूर से मिले खूबसूरत ब्रेसलेट की फोटो पोस्ट की है। ये ब्रेसलेट काफी खूबसूरत है। अब रिद्धिमा के इस गिफ्ट के बाद से दोनों के रिलेशन की खबरों को और हवा मिल गई है।
रणबीर को लेकर आलिया का रिएक्शन
बता दें कि कुछ दिनों पहले आलिया से जब रणबीर के बारे में पूछा था तो उन्होंने कहा था, 'मैं रणबीर के साथ रिलेशन की खबरों पर न तो इंकार करती हूं और न हां कहती हूं। मुझे उनके फैशन सेंस और उनके साथ काम करना बहुत अच्छा लगता है।
वैसे बता दें कि रणबीर और आलिया 'ब्रह्मास्त्र' में साथ काम कर रहे हैं। जिसके बाद कुछ ये भी खबरें आई थी कि दोनों अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए ऐसी खबरें बनवा रहे हैं।
ऋषि कपूर ने भट्ट परिवार के लिए कही ये बात
ऋषि कपूर ने कुछ दिनों पहले भट्ट परिवार की तारीफ करते हुए ट्वीट किया था, 'मैंने भट्ट परिवार जैसे टैलेंटेड लोगों के साथ काम किया है जैसे महेश भट्ट, मुकेश भट्ट, रॉबिन भट्ट, पूर्णिमा जी, सोनी भट्ट, पूजा भट्ट, इमरान हाशमी, आलिया भट्ट। आप सब का शुक्रिया।'

Comments
Post a Comment