Posts

Showing posts from June, 2018

जो पार्टी आंध्र को विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा करेगी उसको करेंगे समर्थन- जगनमोहन रेड्डी

Image
दिवंगत नेता वाई.एस. राजशेखर रेड्डी के बेटे और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष वाईएस जगनमोहन रेड्डी राज्य में अपनी पैदल यात्रा के जरिए सड़क से सत्ता तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे समय में जब एक साल से भी कम का वक्त आंध्र प्रदेश के चुनाव में बचा है, जगनमोहन अब तक 200 दिनों की पदयात्रा कर चुके हैं।     अपनी इस यात्रा के दौरान जगन ने यह स्पष्ट किया कि वे किसी भी राजनीतिक पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे चाहे वो राज्य का कोई दल हो या फिर या राष्ट्रीय स्तर का। उन्होंने इंटरव्यू में श्रीनिवास राव अप्पारासु को यह बताया कि वे 2019 के चुनाव में केन्द्र में उस पार्टी या मोर्चे का समर्थन करेंगे जो लिखित तौर पर आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा करेगा। आइये देखते हैं उन्हें पूछे गए कुछ सवाल और उनके जवाब  सवाल- आपने 200 दिनों की पदयात्रा पूरी की है। इसमें 2400 किलोमीटर का सफर तय किया है। इस दौरान आपने क्या महसूस किया? जवाब- हर दिन मेरे लिए नया अनुभव होता है। रोज अपने अनुभव से बहुत कुछ सीखता हूं। चेहरे बदल सकते हैं लेकिन लोगों की दुर्दशा हर जगह एक...

पति पत्नी और 'वो': मेजर हांडा के फोन से मिले शैलजा के वीडियो-फोटो

Image
शैलजा हत्याकांड़ की जांच कर रही पुलिस टीम को आरोपी मेजर के पास से बुधवार को दो फोन बरामद हुए हैं। पुलिस ने निखिल के पास से मिले फोन की जांच के दौरान शैलजा और उसके वीडियो और फोटो बरामद किए हैं। बता दें कि शैलजा लगातार निखिल से उसके वीडियो और फोटो डिलीट करने की जिद कर रही थी, वहीं आरोपी उसे सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। अधिकांश नंबर नाम की जगह कोड से सेव मिले : जांच से जुड़ी पुलिस टीम के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, आरोपी मेजर ने अपने फोन में अधिकांश लोगों के नंबर नाम से नहीं बल्कि कोड वर्ड से सेव किए हुए हैं। अब पुलिस आरोपी के फोन में उन नंबरों की जांच कर रही है, जिस पर हत्या करने के बाद आरोपी ने फोन किया था। हालांकि, कई नंबरों के नाम से सेव न होने के चलते पुलिस को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जांच में सामने आया है कि अक्सर आर्मी के अधिकारी ऐसे कोड का अपनी ड्यूटी के दौरान इस्तेमाल करते हैं। इसके बाद अब पुलिस आरोपी मेजर के फोन में मौजूद कोड को डिकोड करने के लिए आर्मी के विशेषज्ञों की राय लेगी। फोन का डाटा रिकवर कराया जाएगा : आरोपी ने हत्या के बाद शै...

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

Image
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों खेलों में बड़ी दिलचस्पी लेते नजर आ रहे हैं। उनके ट्विटर हैंडल पर ज्यादातर ट्वीट्स इन दिनों फीफा वर्ल्ड कप पर हैं या भारतीय क्रिकेटरों पर। बुधवार को भारत ने आयरलैंड को 76 रनों से हराया और इस मैच पर भी रणवीर पैनी नजर बनाए हुए थे। मैच में रोहित शर्मा और शिखर धवन की बड़ी पार्टनरशिप हो या महेंद्र सिंह धौनी की छोटी सी पारी, रणवीर ने सबपर कुछ ना कुछ कमेंट किया है। धौनी के लिए उन्होंने जो ट्वीट किया है, वो आपका दिल जीत लेगी। दरअसल धौनी इस मैच में ज्यादा बड़ी पारी नहीं खेल सके और पांच गेंद पर 11 रन बनाकर आउट हो गए। धौनी आखिरी ओवर में आउट हुए। धौनी के आउट होने पर रणवीर ने ट्विटर पर लिखा, 'कोई नहीं यार, लास्ट ओवर है। धौनी के जैसा कोई नहीं खेल सकता। जैसी जरूरत होती है वो उस तरह से बल्लेबाजी कर सकते हैं।' इतना ही नहीं रणवीर ने सुरेश रैना के आउट होने पर दुख भी जताया और शिखर धवन की फॉर्म पर खुश भी हुए। आपको बता दें आयरलैंड ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया था। शिखर धवन (74) और रोहित शर्मा (97) ने मिलकर भारत को शानदार शुरुआत दी थ...

रिलीज से पहले ही विवादों में फंसी 'संजू', रणबीर-अनुष्का के खिलाफ FIR दर्ज

Image
फिल्म संजू को रिलीज होने में बस एक ही दिन बाकी है, लेकिन फिल्म अभी से कानूनी पचड़े में फंसती नजर आ रही है। पहले फिल्म के ट्रेलर में दिखाए गए बैरक के टॉयलेट ओवरफ्लों होने वाले सीन पर आपत्ति जताई गई थी। शिकायतकर्ताओं का मानना था कि फिल्म में जेल को गलत तरीकों से दिखाने की कोशिश की गई है। लेकिन अब एक और सीन को लेकर फिल्म विवादों में घिरती नजर आ रही है। दरअसल, फिल्म के ट्रेलर में रणबीर और अनुष्का सेक्स वर्कर्स के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। सीन के दौरान अनुष्का रणबीर से पूछती है, 'अपनी बीवी के अलावा कितने लोगों के साथ तुम्हारा फिजिकल रिलेशन रहा है?' जिसके बाद रणबीर ये कहते हैं कि 'प्रॉस्टीट्यूट्स को अलग रखूं या उनको गिनूं। नहीं उनको अलग रखता हूं। फिर उनका जवाब होता है आप 350 लिख लो।' खबरों की मानें तो लोगों ने इस सीन पर आपत्ति जताई है। खबर की मानें तो शिकायतकर्ताओं ने इस सीन को लेकर नेशनल कमीशन फॉर वूमेन (राष्ट्रीय महिला आयोग) में शिकायत दर्ज की है। उनके मुताबिक इस सीन में जो कुछ भी कहा गया है वह सेक्स वर्कर्स के लिए अपमानजन है। संजू की रिलीज हो महज 24 घंटे ...

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी

Image
श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर और शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर की आने वाली फिल्म धड़क इन दिनों खूब सुर्खियों में है। फिल्म का एक और गाना 'झिंगाट' इंतजार के बाद रिलीज हो गया है। गाने में ईशान एकदम मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं। वहीं जाह्नवी भी काफी हॉट लुक में नजर आ रही हैं। फिल्म का गाना मराठी फिल्म सैराट का पॉपूलर सॉन्ग है, जिसे धड़क के लिए रीक्रिएट किया गया है। गाने को बिल्कुल उसी अंदाज में फिल्माया गया है। ईशान फुल मस्ती के मूड में डांस करते दिख रहे हैं और जाह्नवी अपने घर की बालकनी में खड़ी नजर आ रही हैं। इस जश्न के माहौल में जाह्नवी ईशान आंखों की आंखों में इशारे कर रहे हैं। वहीं गाने के आखिर में कपिल लिप-लॉक करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि सैराट में फिल्माए गए झिंगाट गाने के म्यूजिक को वही रखा गया है, बस लिरिक्स को बदल कर पेश किया गया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और 20 जुलाई को फिल्म रिलीज हो रही है। दर्शक भी श्रीदेवी की बेटी जाह्ववी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। बता दें कि ये जाह्नवी की डेब्यू फिल्म है। अब देखना ये है कि ...

आरोप: कनाडा की युवती से राजधानी दिल्ली में नशीला पदार्थ पिलाकर रेप

Image
दिल्ली में कनाडाई मूल की 28 वर्षीय एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर हौज खास पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी यमुनापार के लक्ष्मीनगर के एक गेस्ट हाउस में मैनेजर है। दोस्तों के साथ पब गई थी युवती: युवती की ओर से पुलिस को दिए गए बयान के मुताबिक वह अपने दोस्तों के साथ मंगलवार शाम हौज खास गांव स्थित एक पब में गई थी। पब में ही उसकी मुलाकात आरोपी युवक से हुई और दोनों के बीच दोस्ती हो गई। गेस्टहाउस ले गया युवक युवक पीड़िता को अपने साथ लेकर यमुनापार के एक गेस्ट हाउस में गया, जहां उसने उसे कुछ नशीला पदार्थ खिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई । इसके बाद युवती के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म की कवारदात को अंजाम दिया गया। उधर, जांच शुरू होने के बाद पीड़िता देश छोड़ कर बाहर चली गई है। कार से गई थी युवती पुलिस को दिए गए बयान के मुताबिक युवक के कहने पर युवती खुद उसके साथ कार से गई थी। जब उसे होश आया तो दुष्कर्म का पता चला। इसके बाद वह एम्स पहुंची और पुलिस को कॉल कर घटना की जानकारी दी। दूतावास को जानकारी दी पुलिस ने मामले की सूचना संब...

प्री-मॉनसून की बारिश से भीगी दिल्ली, देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी

Image
राजधानी दिल्ली में प्री-मॉनसून की झमाझम बारिश से यहां के लोगों को काफी राहत मिली है। हालांकि, बुधवार-गुरूवार की आधी रात को हुई जोरदार बारिश के बाद जलभराव के चलते कुछ जगहों पर लोगों को परेशानी भी हो रही है और उसका सीधा असर ट्रैफिक पर भी पड़ रहा है। इसके साथ ही, देश के अन्य भागों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। उधर, बारिश के चलते बालटाल में अमरनाथ यात्रा भी बाधित हुई है। इससे पहले मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा था कि अगरे 24 से 48 घंटे में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी कि 28 जून या कल 29 जून को मॉनसून की दिल्ली पहुंचने की आशा है। पिछले कुछ दिनों से 43 से 45 डिग्री सेल्सियस तक के अधिकतम तापमान से बेहाल राष्ट्रीय राजधानी और एनसीआर को मॉनसून का बेसब्री से इंतजार था। उधर देश के पूर्वोत्तर और पश्चिमी तटीय इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में पहुंच गया है। इसके अगले 24 से 48 घंटों में दिल्ली में दस्तक देने की संभावना है। बुधवार को हरिय...

शैलजा मर्डर केस: दोनों के रिश्तों की शुरुआत फेसबुक पर झूठ से हुई थी

Image
शैलजा हत्याकांड में गिरफ्तार हुए मेजर निखिल राय हांडा ने पुलिस पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपी निखिल हांडा के कुबूलनामे के अनुसार, उसके और शैलजा के रिश्ते की शुरुआत झूठ के जरिए हुई थी। पुलिस अब मेजर की बताई कहानी की बारीकी से पड़ताल में जुटी है। जम्मू तैनाती के दौरान दोस्ती हुई : आरोपी मेजर ने पुलिस को बताया कि उसके और शैलजा के बीच रिश्ते की शुरुआत जम्मू तैनाती के दौरान तीन साल पहले वर्ष 2015 में फेसबुक के जरिए हुई थी। तब शैलजा ने बताया था कि उसका पति बैंक मे काम करता है। जबकि, मेजर ने भी खुद को दिल्ली का एक बड़ा कारोबारी बताते हुए उससे दोस्ती की थी। कुछ दिनों तक चली इस दोस्ती के दौरान नजदीकी बढ़ी तो मिलने का कार्यक्रम तय हुआ। इसके बाद दोनों ने अपना असली परिचय दिया। दीमापुर पहुंचने पर प्यार परवान चढ़ा : आरोपी मेजर की दीमापुर में तैनाती होने के बाद दोनों के बीच की दोस्ती प्यार में बदल गई। मेजर के मुताबिक दीमापुर में पोस्टिंग के दौरान ही उसकी शैलजा से मुलाकात हुई। मुलाकात इतनी बढ़ीं कि वह शैलजा के प्यार में पागल हो गया। तीन महीने पहले आया मोड़ : निखिल-श...

2018 fifa world cup: जर्मनी वर्ल्ड कप से OUT, विराट हो रहे हैं TROLL

Image
भले ही भारत फीफा वर्ल्ड कप का हिस्सा ना हो, लेकिन फिर भी देश में इसको लेकर काफी दीवानगी देखने को मिल रही है। सेलिब्रिटीज से लेकर आम जनता सब पर फीफा वर्ल्ड कप का फीवर चढ़ा हुआ है। बुधवार को इस वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला। मौजूदा चैंपियन जर्मनी ग्रुप स्टेज में हारकर बाहर हो गया। बुधवार को जर्मनी को कोरिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद से लोग टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को खूब ट्रोल कर रहे हैं। आप भी सोच रहे होंगे, भला ऐसा क्या हो गया जो फैन्स विराट को ट्रोल कर रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं पूरा किस्सा। दरअसल इस वर्ल्ड कप में इटली क्वॉलिफाई नहीं कर पाया और जर्मनी पहले राउंड में हारकर बाहर हो गया। फैन्स इसके लिए विराट को दोषी ठहरा रहे हैं, क्योंकि विराट और अनुष्का शर्मा ने इटली में शादी की थी और इस वर्ल्ड कप के दौरान विराट जर्मनी को सपोर्ट करते दिखे थे। फैन्स का मानना है कि विराट पनौती हैं और जिसके साथ उनका नाम जुड़ जाता है उसके खराब दिन शुरू हो जाते हैं। हालांकि ये सब बातें महज बकवास हैं, क्योंकि विराट की कप्तानी में टीम इंडिया ने श...

सांसदों और विधायकों के आपराधिक मामलों के लिए बनेगी स्पेशल कोर्ट

Image
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने आज सुबह कैबिनेट की बैठक बुलाई है। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार कैबिनेट बैठक में सांसदों और विधायकों के आपराधिक मामलों की जल्द सुनवाई के लिए इलाहाबाद में स्पेशल कोर्ट्स की स्थापना का फैसला किया जाएगा। लोहिया संस्थान बनेगा विश्वविद्यालय : कैबिनेट बैठक में लंबे समय से लंबित लखनऊ स्थित डा.राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान को विश्वविद्यालय का दर्जा देने के संबंध में फैसला किया जाएगा। इस फैसले के बाद लोहिया संस्थान स्वयं मेडिकल डिग्री देने में सक्षम हो जाएगा। पिछड़ों के लिए ट्रेनिंग योजना : कैबिनेट में पिछड़ा वर्ग के व्यक्तियों की प्रशिक्षण योजना लागू करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी जाएगी। अभी तक ऐसी ट्रेनिंग की व्यवस्था केवल एससी और एसटी के लिए लागू है। स्कूलों में आरओ का पानी : कैबिनेट में राज्य सरकार की वाटर एटीएम योजना के तहत बस्ती, गोरखपुर मंडल तथा बुंदेलखंड के सभी जिलों में सरकारी प्राइमरी और उच्च प्राइमरी स्कूलों में आरओ का शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी जाएगी। पुलिस लिपिक सेवा नियमावली में संशोधन : ...

12 जून को विराट कोहली को मिलेगा ये बड़ा सम्मान, BCCI ने की घोषणा

Image
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा मुंबई क्या लौटीं, उनके लिए खुशखबरी की लाइन सी लग गई है। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का अपनी आने वाली फिल्म 'जीरो' की शूटिंग से लौटीं, उसके बाद ही फोर्ब्स की लिस्ट जारी हुई, जिसमें विराट सबसे ज्यादा कमाई वाले एथलीटों की टॉप 100 की लिस्ट में इकलौते भारतीय थे। अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने घोषणा की है कि विराट को 12 जून को लगातार दो बार बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर (2016-17 और 2017-18) के लिए पॉली उमरीगर अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। बीसीसीआई ने गुरुवार को घोषणा की कि 12 जून को बेंगलुरु में विराट को पॉली उमरीगर अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। बुधवार को ही दिल्ली में मैडम तुसाद में विराट के वैक्स स्टैच्यू का अनावरण हुआ। ये चौथा मौका होगा जब विराट को ये अवॉर्ड दिया जाएगा। वो पहले ऐसे खिलाड़ी बनेंगे जो चार बार इस अवॉर्ड को अपने नाम करेंगे। इससे पहले वो 2011-12, 2014-15, 2015-16 में यह अवॉर्ड जीत चुके हैं। बता दें कि पॉली उमरीगर अवॉर्ड इंटरनेशनल लेवल पर शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय क्रिकेट खिलाड़...

Rajasthan 8th Result 2018: राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट जारी हुआ, यहां क्लिक कर पाएं अपना रिजल्ट

Image
राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशनए अजमेर (RBSE) ने आज 8वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। जिन छात्रों ने परीक्षा दी थी वे बोर्ड की ऑफिशियल साइट  rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। छात्र अपना रिजल्ट नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर हमारी वेबसाइट पर भी अपना रिजल्ट पा सकते हैं। आपको बता दें कि राजस्थान बोर्ड 8वीं की परीक्षा मार्च में आयोजित की गई थीं, जिनमें 11.72 लाख छात्रों ने भाग लिया था। पिछले वर्ष राजस्थान की 8वीं की परीक्षा में करीब 10.97 लाख छात्रों ने भाग लिया था। राजस्थान में 8वीं छात्रों को 6 विषयों की परीक्षा देनी होती है। इसमें साइंस, मैथमैटिक्स और सोशल साइंस के साथ तीन भाषाएं जैसे, हिन्दी, संस्कृत और उर्दू को चुनना होता है। छात्र 8वीं का रिजल्ट हमारी वेबसाइट पर भी पा सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए आगे दिए लिंक पर क्लिक करें। ऐसे देखें अपना रिजल्ट -http://rajeduboard.rajasthan.gov.in/ पर जाएं -अब 'RESULT CLASS VIII EXAM 2018' के लिंक पर लिंक पर क्लिक करे। -अब यहां पर एक ब्लैंक पेज खुलेगा  जिसमें छात्रों को अपना सिर्फ रोल नंबर डा...

मिशन 2019: लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाने को एनडीए की बैठक होगी

Image
लोकसभा चुनावों की रणनीति को लेकर इस माह के आखिर में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बैठक होने की संभावना है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने एनडीए के विभिन्न घटक दलों के नेताओं के साथ हो रही मुलाकातों में संकेत दिया है कि भाजपा अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर ही रणनीति को अंतिम रूप देगी। शाह ने अभी तक लोजपा नेता रामविलास पासवान व शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकातें की हैं। आज वे अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल से मिलेंगे। शाह की जल्दी ही जद (यू) के नेता नीतीश कुमार से भी मुलाकात हो सकती है। भाजपा सूत्रों के अनुसार इस महीने के आखिर में दिल्ली में एनडीए की बैठक हो सकती है, जिसमें लोकसभा चुनावों की रणनीति पर समग्र विचार किया जाएगा। अमित शाह की विभिन्न घटक दलों के नेताओं से हो रही मुलाकातें इसी बैठक से पहले की तैयारी माना जा रहा है, ताकि सीटों के तालमेल आदि के मुद्दों के बजाए बैठक चुनावी रणनीति पर केंद्रित रहे। हाल में हुए उपचुनावों में एनडीए को लगे झटकों के बाद भाजपा ने अपने खुद के संपर्क अभियान के साथ सहयोगी दलों को भी साधना शुरू किया है। ‘संपर्क फॉर समर्थन’ अभिया...

सख्तीः नकली दवा की मार्केटिंग पर मिलेगी सजा, उम्रकैद भी संभव

Image
दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने उनकी मार्केटिंग और प्रचार करने वाली कंपनियों को भी जिम्मेदार ठहराने की योजना बनाई है। अब इन कंपनियों पर भी दवा निर्माण कंपनियों की तरह ही दवा नियामकों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस बाबत प्रस्ताव पर जल्द ही मुहर लग सकती है। इसके मुताबिक, जहां नकली दवाइयां पाई जाएंगी या दवाओं की गुणवत्ता के साथ समझौता किया जाएगा, वहां दवाओं की मार्केटिंग करने वाली कंपनियों को भी दंडित किया जाएगा। मौजूदा नियमों के तहत अगर दवा नियामकों का उल्लंघन किया जाता है तो केवल निर्माताओं को ही जिम्मेदार ठहराया जाता है। नियमों में बदलाव के बाद अब दवा मार्केटिंग कंपनियों को कानूनों के किसी भी उल्लंघन पर उत्तरदायी ठहराने के लिए औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम को संशोधित किया जाएगा, ताकि निर्माण एवं मार्केटिंग दोनों कंपनियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकेगी। अधिकारी ने बताया कि कोई दवा नकली अथवा कम गुणवत्तापूर्ण है या नहीं इसका निर्णय दवा नियामक (सीडीएससीओ) करेगा। नए कानून का उद्दे...

मेघालयः शिलॉन्ग में प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों पर फेंके पेट्रोल बम, 5 हिरासत में

Image
मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में शुक्रवार की हिंसा के बाद से तनाव अब भी बरकरार है। यहां रविवार की प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों पर पेट्रोल बम फेंका। दरअसल मेघालय में दो गुटों के बीच हुए संघर्ष के बाद कर्फ्यू लगाया गया था। लेकिन रविवार को कर्फ्यू में ढील मिलने के बाद एक बार फिर संघर्ष देखने को मिला। इसके बाद पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े और पांच प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया गया है। इसके अलावा क्षेत्र में इंटरनेट सेवाओं को भी बंद रखा गया है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े। इस पूरे मामले में मुख्यमत्री कोनरैड संगमा ने कहा है कि शुक्रवार को हुई हिंसक झड़प के पीछे एक सोची समझी साज़िश है। हालांकि इस हिंसा के बीच एक बार फिर बरसों पुराना वो संघर्ष सामने आ गया है जो यहां के मूल आदिवासियों और प्रवासियों के बीच जमीन को लेकर रहा है। मेघालय की राजधानी शिलांग में दो समुदायों के बीच तीन दिन पहले शुरू हुई झड़प के बाद शांति तो है लेकिन तनाव भी बना हुआ है। मुख्यमत्री कोनरैड संगमा का दावा है कि इस झड़प के पीछे एक सोची स...

नृशंस हत्याः सीतामढ़ी में एक ही परिवार के 4 लोगों को गोलियों से भूना, फिर गर्दन भी काटी

Image
जिले के डुमरा थाने के पंचोरी गांव में एक ही परिवार के 4 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई । ये घटना रविवार की रात करीब 2 बजे की बताई गई है। हत्यारों ने गोली मारने के बाद तेजधार हथियार से सभी सदस्यों के गर्दन भी काट दी। इस घटना के बाद से गांव में सनसनी फैल गई है। मृतकों में 60 वर्षीय  रामविलास साह,  उनकी पत्नी सुनीता देवी और दो पुत्र राहुल कुमार और नवल साह शामिल है।  पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए मृत रामविलास साह के तीन सौतेले पुत्रों को गिरफ्तार कर लिया है।    बताया गया है कि घटना को अंजाम जमीन और संपत्ति संबंधी विवाद को लेकर दिया गया है । मिली जानकारी के अनुसार , रामविलास ने दो शादी की थी । वह अपनी पहली पत्नी से अलग होकर दूसरी पत्नी के साथ रह रहा था। पहली पत्नी से उसे 3 पुत्र थे और दूसरी पत्नी से भीदो पुत्र हुए थे। इन दोनों के बीच जमीन संबंधी विवाद चल रहा था । इसी को लेकर सौतेले भाइयों ने ही अपने दो सौतेले भाइयों सौतेली मां और पिता की हत्या कर दी।  एसपी विकास बर्मन ने बताया कि एक ही परिवार के चारों की हत्या आपसी विवाद...

यहां बोतलबंद पानी से भी सस्ता है पेट्रोल, कीमत सिर्फ 67 पैसे..

Image
भारत में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमत से लोगों का हाल बुरा है। महानगरों में तो लोगों से सबसे ज्यादा पैसा वसूला जा रहा है। जहां भारत में पेट्रोल 80 रुपये और डीजल 70 रुपये का आंकड़ा छू चुका है। वहीं दुनिया के एक देश में पेट्रोल 67 पैसे प्रति लीटर बिक रहा है। जी हां, 67 रुपये नहीं 67 पैसे... वेनेजुएला ऐसा देश है जहां दुनिया में पेट्रोल बोतलबंद पानी से भी सस्ता है। वैसे तो वेनेजुएला आर्थिक संकट से जूझ रहा है। मगर यहां पेट्रोल की इतनी कम कीमत इसलिए है, क्योंकि यह धरती का सबसे बड़ा तेल का भंडार है। इस देश में पानी की कीमत 35 रुपये प्रति लीटर है। इसके साथ ही दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा तेल का भंडार सऊदी अरब में है। यहां एक लीटर पेट्रोल की की कीमत 36.40 रुपये प्रति लीटर है। वहीं एशियाई देशों में ईरान में सबसे सस्ता पेट्रोल है, जो कि 18.88 रुपये में एक लीटर मिलता है। पेट्रोल की सबसे ज्यादा कीमत आइसलैंड में है, जहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 145 रुपये चुकाने पड़ते हैं। हमें सपोर्ट करने के लिए किसी भी एक विज्ञापन पर क्लिक करें विज्ञापन का आधा पैसा शहीदों के परिवार को दिया जा...

स्वरा ने पाकिस्तान को कहा 'असफल राज्य', भड़क गईं पाकिस्तानी एक्ट्रेस उर्वा होकेन

Image
कभी पाकिस्तान के कसीदे कसने वाली स्वरा भास्कर अपनी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के पाकिस्तान में बैन हो जाने के बाद कुछ खफा-सी हो गई हैं। जी हां, पाकिस्तान के बारे में बात करते हुए उन्होंने उसे 'असफल स्टेट' भी कह दिया। इतान ही नहीं स्वरा ने यह तक कह दिया कि पाकिस्तान को शरिया कानून द्वारा चलाया जाता है। स्वरा द्वारा की गई पाकिस्तान की यह आलोचना सुनकर पाकिस्तानी एक्ट्रेस उर्वा होकेन भड़क गई और स्वरा को करारा जवाब देते हुए उन्होंने पांच-छह ट्वीट एक साथ कर डाले। स्वरा को जवाब देते हुए उर्वा ने लिखा, 'पाकिस्तान वही देश है, जिसे आपने साल 2015 में खुद के द्वारा घूमे गए सभी देशों में सबसे अच्छा देश बताया था। यह मुल्क बीते कुछ सालों में सभी क्षेत्रों में बेहतर ही हुआ है। फिर चाहे वे लोगों के बड़े दिल की बात हो या मेहमानों के स्वागत की।' एक ट्वीट से उर्वा का मन नहीं भरा, तो एक और ट्वीट करते हुए पद्मावत की बात करते हुए उन्होंने लिखा, 'आप महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम कर रही हैं लेकिन मुझे लगता है कि आप एक कड़वी शख्सियत बन गई हैं। ये सारी बातें उस देश की नाग...

WEDDING PICS: किंग्स इलेवन पंजाब का ये क्रिकेटर बना दूल्हा, शादी की तस्वीरें वायरल

Image
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खत्म होने के कुछ दिन बाद किंग्स इलेवन पंजाब के क्रिकेटर मयंक अग्रवाल ने अपनी गर्लफ्रेंड आशिता सूद से शादी कर ली। इस शादी में भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर के.एल. राहुल भी शरीक हुए। राहुल ने शादी की खूब तस्वीरें शेयर की हैं। मयंक और आशिता ने जनवरी में सगाई की थी और अब दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों शादी से पहले एक-दूसरे को करीब सात साल से जानते थे। मयंक ने आशिता को बहुत रोमांटिक अंदाज में शादी के लिए प्रपोज किया था। मयंक ने लंदन आई पर न्यू ईयर से तुरंत पहले ही आशिता को शादी के लिए प्रपोज किया था। मयंक ने आशिता को सरप्राइज दिया था और लंदन अचानक से पहुंच कर उन्हें शादी का प्रपोजल दिया था। राहुल और मयंक काफी अच्छे दोस्त हैं। राहुल ने मयंक की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। दोनों किंग्स इलेवन पंजाब के लिए साथ खेलते हैं। हमें सपोर्ट करने के लिए किसी भी एक विज्ञापन पर क्लिक करें विज्ञापन का आधा पैसा शहीदों के परिवार को दिया जाएगा।

मौसमः 13 राज्यों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र और गोवा की ओर बढ़ा मानसून

Image
दक्षिण भारत में मानसून आने के साथ ही कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है। तो वहीं उत्तर भारत में तेज गर्मी का असर बना हुआ है। कर्नाटक में बारिश से पिछले 24 घंटों में हुई घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई। मानसून के महाराष्ट्र और गोवा की ओर बढ़ने की सभी परिस्थितियां अनुकूल हैं। यहां पिछले दो दिनों से बीच-बीच में बारिश हो रही है। अगले दो-तीन दिनों में मानसून त्रिपुरा, मेघालय के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल के हिमालयी क्षेत्र और सिक्किम पहुंच जाएगा। मौसम विभाग ने 13 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो अंडमान निकोबार द्वीपसमूह, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तेलंगाना, रायलसीमा, आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र और केरल में भारी बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक के बाहरी क्षेत्र और आंध्रप्रदेश के तटीय क्षेत्रों में तेज हवाएं और बिजल चमक सकती है। कर्नाटक के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हाल...

मिशन 2019 : लोकसभा चुनाव में JDU बड़े भाई की भूमिका में रहेगा

Image
आगामी लोकसभा चुनाव में जदयू बिहार में बड़े भाई की भूमिका में रहेगा। ठीक वैसे ही जैसे दिल्ली में भाजपा बड़े भाई की भूमिका में है। जदयू को उम्मीद है कि भाजपा बिहार में नीतीश कुमार के चेहरे और उनकी बेदाग छवि का फायदा उठाएगी। इसके अच्छे नतीजे आएंगे। साथ ही जदयू बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग पर कायम रहेगा और इस मुहिम को और तेज करेगा। रविवार को मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने पार्टी के चुनिंदा वरीय नेताओं संग वर्तमान राजनीति और आगामी रणनीति को लेकर विशेष मंत्रणा की। एक अणे मार्ग में चार घंटे चली इस बैठक में नीतीश कुमार के साथ अरसे बाद चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर भी रहे। साथ ही जदयू के प्रधान महासचिव केसी त्यागी और राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता पवन कुमार वर्मा भी शामिल हुए। बैठक के बाद केसी त्यागी और पवन वर्मा ने कहा कि जदयू को और मजबूत करने तथा संगठन विस्तार पर गंभीर चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने इसको लेकर कई सुझाव दिए। त्यागी ने कहा कि जदयू एनडीए के भीतर बिहार में बड़े भाई की भूमिका में होगा। जो एक कृत्रिम बवाल खड़ा किया जा रहा ह...

'अगर पाकिस्तान बाज़ नहीं आया तो हम रमज़ान में सीजफायर तोड़ने पर मजबूर होंगे'

Image
जम्मू-कश्मीर में लगातार सीमा पार से संघर्षविराम उल्लंघन के बीच केंद्र सरकार ने अब दो टूक कहा है कि अगर पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो रमजान में संषर्घविराम समझौते को तोड़ने के लिए हम विवश होंगे। केंद्रीय मंत्री हंसराज अहीर ने कहा कि हमने रमजान को देखते हुए अभियान रोकने का फैसला किया था। हालांकि, सीमा पार से आतंकवाद और पाकिस्तान की तरफ से संघर्षविराम उल्लंघन में कोई कमी नहीं आई है। हम संघर्ष विराम समझौता वापस लेने के लिए मजबूर होंगे। अहीर ने स्पष्ट किया कि युद्धविराम की शर्तों के तहत पलटवार करने का पूरा अधिकार है। हालांकि अहीर ने कहा कि भारत अभी भी पहले हमला नहीं करने की नीति पर कायम है। सरकार ने 16 मई को जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को निर्देश दिया था कि वह रमजान के पवित्र महीने के दौरान संघर्षविराम का पालन करे। हालांकि, निर्दोष लोगों के जीवन की रक्षा के लिए आवश्यक होने पर प्रतिशोध करने का सुरक्षा बलों का अधिकार सुरक्षित है। बता दें, इससे पहले 18 मई को पाकिस्तान ने लगातार तीसरे दिन जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। इस दौरा...

डोनाल्ड ट्रंप से मिलने से पहले किम जोंग ने बदले अपने तीन अधिकारी

Image
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तथा उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के बीच 12 जून को होने वाली मुलाकात से पहले उत्तर कोरिया ने अपने तीन शीर्ष सैन्य अधिकारियों को उनके पदों से हटा दिया है। एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने रविवार को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर दक्षिण कोरिया की योनहाप संवाद एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर यह जानकारी दी जिसमें बताया गया है कि उत्तर कोरिया ने तीन शीर्ष सैन्य अधिकारियों को बदल दिया है। अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि द.कोरिया और अमेरिका के प्रति उन के दृष्टिकोण को लेकर उत्तर कोरिया की सेना में मतभेद है। उन्होंने हटाए गए सैन्य अधिकारियों के नाम के बारे में जानकारी नहीं दी, लेकिन दक्षिण कोरिया की संवाद एजेंसी ने उन अधिकारियों की पहचान रक्षा प्रमुख पाक योंग सिक, कोरियाई पीपुल्स आमीर् (केपीए) जेनरल स्टॉफ के प्रमुख रि म्योंग सु और केपीए के जनरल पॉलिटिकल ब्यूरो के निदेशक किम जोंग गिल के तौर पर दी है। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग उन के बीच मुलाकात 12 जून को ही होगी इस बात पर अब मुहर लग चुकी है। दोनों की मु...

ENGvPAK: ब्रॉड ने अकरम को ऐसा B'day गिफ्ट दिया कि हर कोई रह गया हैरान

Image
पहला टेस्ट गंवाने के बाद इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट में शानदार वापसी करते हुए महज तीन दिन में ही मेहमान टीम को धूल चटा दी। दो मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई। मैच के तीसरे दिन रविवार को पाकिस्तान की दूसरी टीम महज 134 रनों पर सिमट गई और इंग्लैंड ने मैच एक पारी और 55 रनों से जीत लिया। स्टुअर्ट ब्रॉड ने दूसरी पारी में तीन विकेट झटके, इस दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम को पीछे छोड़ दिया। आपको बता दें कि 3 जून ही अकरम का जन्मदिन होता है, ऐसे में ब्रॉड ने उन्हें ऐसा बर्थडे गिफ्ट दे डाला, जो पाकिस्तानी क्रिकेट फैन्स को बिल्कुल भी नहीं भाएगा। दूसरी पारी से पहले ब्रॉड और अकरम के नाम 414 विकेट ही थे, असद शफीक को आउट करते ही ब्रॉड ने वसीम अकरम को पीछे छोड़ दिया। इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में ब्रॉड दूसरे नंबर पर हैं, जेम्स एंडरसन ने 540 विकेट झटके हैं। ब्रॉड ने 118 टेस्ट मैचों में 58.3 के स्ट्राइक रेट से 417 विकेट लिए हैं। इस तरह से ब्रॉड ने हरभज...

Alert! UP के 13 जिलों में आज तूफान फिर मचा सकता है तबाही

Image
मौसम विभाग ने रविवार को ताजा चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले दो दिनों में उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में अलग-अलग जगहों पर तूफान और धूल भरी आंधी का खतरा है। मौसम विभाग ने तूफान व धूर भरी आंधी का अलर्ट उत्तर प्रदेश के बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, हरदोई, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर जिलों के लिए जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना भी जताई है। याद दिलाते चलें कि इस हफ्ते के अंत में धूल भरी आंधी और तूफान ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बर्बादी मचाई थी। तूफान और आंधी के चलते 17 लोगों की मौत हुई थी, वहीं 11 लोग जख्मी हुए थे। उत्तर प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा था कि ज्यादातर मौतें पेड़ के गिरने और मकानों के ढहने से हुई थी। याद दिला दें कि सप्ताह के अंत में आए तूफान ने मुरादाबाद में सबसे ज्यादा तबाही मचाई थी। तूफाने के चलते यहां सात लोगों ने जानें गंवाई थी। वहीं, संभल में तीन लोगों की मौत हुई थी। बांदा, मुजफ्फरनगर और मेरठ से दो मौतों की सूचना मिली, जबकि अमरोहा से एक मौत की सूचना मिली।...

उत्तर प्रदेश UP 68500 शिक्षक भर्ती: शिक्षक भर्ती परीक्षा के कई प्रश्नों को लेकर विवाद

Image
27 मई को आयोजित 68500 शिक्षक भर्ती परीक्षा के कई प्रश्नों को लेकर अभी से विवाद पैदा होने लगा है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से पांच जून को वेबसाइट पर उत्तरमाला जारी होगी और उसके बाद अभ्यर्थियों से उस पर आपत्तियां ली जाएंगी। लेकिन इससे पहले ही अभ्यर्थियों ने सचिव डॉ. सुत्ता सिंह को एक दर्जन से अधिक ऐसे प्रश्नों की लिस्ट सौंप दी है जिनके उत्तर अलग-अलग तर्कों के आधार पर अलग-अलग है। उदाहरण के तौर पर प्रश्न है 'प्रधानमंत्री में कौन सा समास होगा? अभ्यर्थियों का दावा है कि इसका उत्तर कर्मधारय या तत्पुरुष या बहुब्रीहि तीनों है। इसी प्रकार सुखार्त: में संधि कौन सी है? प्रश्न का उत्तर दीर्घ संधि व गुण संधि दोनों होगा। एक सवाल है-'मैंने कहा होगा' किस प्रकार का वाक्य है? इसका जवाब रचना के आधार पर सरल वाक्य एवं अर्थ के आधार पर संदेहबोधक वाक्य होगा। सूर्य मंदिर किस स्थान पर स्थित है? इसका जवाब कोणार्क व पुरी दोनों है। परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी आशुतोष चतुर्वेदी का कहना है कि कुछ ऐसे प्रश्न हैं जिनके एक से अधिक उत्तर हो सकते हैं। हालांकि पांच जून को उत्त...