ENGvPAK: ब्रॉड ने अकरम को ऐसा B'day गिफ्ट दिया कि हर कोई रह गया हैरान


पहला टेस्ट गंवाने के बाद इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट में शानदार वापसी करते हुए महज तीन दिन में ही मेहमान टीम को धूल चटा दी। दो मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई। मैच के तीसरे दिन रविवार को पाकिस्तान की दूसरी टीम महज 134 रनों पर सिमट गई और इंग्लैंड ने मैच एक पारी और 55 रनों से जीत लिया।
RelianceTrends CPV (IN)
स्टुअर्ट ब्रॉड ने दूसरी पारी में तीन विकेट झटके, इस दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम को पीछे छोड़ दिया। आपको बता दें कि 3 जून ही अकरम का जन्मदिन होता है, ऐसे में ब्रॉड ने उन्हें ऐसा बर्थडे गिफ्ट दे डाला, जो पाकिस्तानी क्रिकेट फैन्स को बिल्कुल भी नहीं भाएगा।

दूसरी पारी से पहले ब्रॉड और अकरम के नाम 414 विकेट ही थे, असद शफीक को आउट करते ही ब्रॉड ने वसीम अकरम को पीछे छोड़ दिया। इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में ब्रॉड दूसरे नंबर पर हैं, जेम्स एंडरसन ने 540 विकेट झटके हैं। ब्रॉड ने 118 टेस्ट मैचों में 58.3 के स्ट्राइक रेट से 417 विकेट लिए हैं। इस तरह से ब्रॉड ने हरभजन सिंह की बराबरी कर ली है, जिनके नाम टेस्ट में 417 विकेट हैं।

हमें  सपोर्ट करने के लिए कृपया किसी एक विज्ञापन पर क्लिक करें। विज्ञापन का आधा पैसा शहीदों को दान किया जाएगा

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी