2018 fifa world cup: जर्मनी वर्ल्ड कप से OUT, विराट हो रहे हैं TROLL


भले ही भारत फीफा वर्ल्ड कप का हिस्सा ना हो, लेकिन फिर भी देश में इसको लेकर काफी दीवानगी देखने को मिल रही है। सेलिब्रिटीज से लेकर आम जनता सब पर फीफा वर्ल्ड कप का फीवर चढ़ा हुआ है। बुधवार को इस वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला। मौजूदा चैंपियन जर्मनी ग्रुप स्टेज में हारकर बाहर हो गया। बुधवार को जर्मनी को कोरिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

इस हार के बाद से लोग टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को खूब ट्रोल कर रहे हैं। आप भी सोच रहे होंगे, भला ऐसा क्या हो गया जो फैन्स विराट को ट्रोल कर रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं पूरा किस्सा। दरअसल इस वर्ल्ड कप में इटली क्वॉलिफाई नहीं कर पाया और जर्मनी पहले राउंड में हारकर बाहर हो गया।

फैन्स इसके लिए विराट को दोषी ठहरा रहे हैं, क्योंकि विराट और अनुष्का शर्मा ने इटली में शादी की थी और इस वर्ल्ड कप के दौरान विराट जर्मनी को सपोर्ट करते दिखे थे। फैन्स का मानना है कि विराट पनौती हैं और जिसके साथ उनका नाम जुड़ जाता है उसके खराब दिन शुरू हो जाते हैं। हालांकि ये सब बातें महज बकवास हैं, क्योंकि विराट की कप्तानी में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया है और लगातार टेस्ट में नंबर-1 बनी हुई है।

Comments