Whatsapp से टक्कर लेने वाली Kimbho App में ये हैं 5 शानदार फीचर्स, शायद ही जानते होंगे आप!


टेलिकॉम मार्केट में BSNL के साथ करार करके सिम कार्ड लॉन्च करने के बाद बाबा रामदेव की पतंजलि ने Whatsapp को टक्कर देने के लिए Kimbho App को पेश किया है। हालांकि, लॉन्च होने के कुछ समय में ही इसे डेढ़ लाख से अधिक यूजर्स ने डाउनलोड कर लिया था, लेकिन इसके बावजूद इसे गूगल प्ले स्टोर से हटा लिया गया। Kimbho एप में कई ऐसे फीचर्स हैं, जिनको जानने की उत्सुकता हर यूजर्स में रहती है। यहां हम आपको ऐसे ही 5 फीचर्स के बारे में बता रहे हैं, जिनको मैसेजिंग एप का इस्तेमाल करने वाले हर यूजर्स को जरूर जानना चाहिए। पढ़ें

RelianceTrends CPV (IN)
मल्टीमीडिया सपोर्ट

Kimbho एप में यूजर्स वीडियो, फोटोज, डूडल, स्टीकर्स, जीआईएफ का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह एप मल्टीमीडिया को सपोर्ट करता है। एप का दावा है कि यूजर्स को हर वो मल्टीमीडिया फीचर्स मिलेंगे जो Whatsapp में मिलते हैं।

पतंजलि द्वारा लॉन्च की गई Kimbho एप वीडियो चैटिंग को भी सपोर्ट करती है। जानकारी के अनुसार, किंभो एप में यूजर्स चैटिंग के लिए ग्रुप्स भी बना सकते हैं लेकिन इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि ग्रुप वीडियो कॉल्स कर सकते हैं या  नहीं।

किंभो एप व्हाट्सएप के लोकेशन सपोर्ट के फीचर को भी देता है। इस फीचर के जरिए आप अपने दोस्तों के साथ अपनी लोकेशन को भी शेयर कर सकेंगे।

एंड्रॉयड, एप स्टोर पर होगा उपलब्ध

किंभो चैट एप की बात करें तो यह एंड्रॉयड और एप स्टोर दोनों पर उपलब्ध होगी। हालांकि, लॉन्च के कुछ देर बाद इसको हटा लिया गया। इस बारे में कंपनी का कहना है कि जल्द ही एप को फिर से लॉन्च किया जाएगा।

व्हाट्सएप की ही तरह किंभो एप भी यूजर्स से कई चीजों के लिए परमीशन मांगता है। माइक, फोन, कॉन्टैक्ट, डिवाइस आईडी, फोटोज आदि के लिए यह यूजर से परमीशन मांगता है।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी