REVIEW: चार लड़कियों के ड्रीम्स को करीब से दिखाती है 'वीरे दी वेडिंग', देखने से पहले पढ़ें रिव्यू
काफी समय से चर्चा में चल रही फिल्म वीरे दी वेडिंग शुक्रवार को रिलीज हो गई। फिल्म की कहानी चार लड़कियों करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया पर आधारित हैं, जो अपनी जिंदगी अपने ही अनुसार जीना चाहती हैं। वहीं, एक्टर के रोल में नजर आ रहे हैं टीवी का जाना-माना चेहरा सुमित व्यास। फिल्म में चारों लड़कियों में से एक शादी करना चाहती है, दूसरा तलाक चाहती है, तीसरी शादीशुदा है और चौथी को शादी या कमिटमेंट्स से डर लगता है। फिल्म में करीना (कालिदीं) को शादी और कमिटमेंट्स से डर लगता है इसलिए जब सुमित (ऋषभ) कालिंदी (करीना) को प्रपोज करता है तो कालिंदी वहां से भाग जाती है और खुद को बाथरूम में बंद कर लेती है।
फिल्म में कालिंदी को शादी के लिए समझाने का काम उनकी तीनों फ्रेंडस करती हैं। शादी की डेट भी फाइनल हो जाती है, लेकिन करीना शादी के लिए राजी नहीं होती। करीना को शादी के लिए समझाने और इस बीच आने वाले उतार-चढ़ाव, इमोशन्स पर ही फिल्म की कहानी बेस्ड है। फिल्म की कहानी काफी हद तक महिलाओं के ड्रीम्स को छूती है। आज के समाज में हर महिला यूं कि फन मोड पर आपना जीवन गुजारना चाहती है। लेकिन परिवार और समाज की बंदिशों के कारण वो ऐसा नहीं कर पातीं। फिल्म आपको आखिरी तक बांधे रखती है। फिल्म का म्यूजिक अच्छा है। वहीं, क्लाइमैक्स को थोड़ा और बेहतर किया जा सकता था।

Comments
Post a Comment