RBSE 12th Arts Result 2018 live update: राजस्थान 12वीं आर्ट्स के नतीजे घोषित, मार्कशीट देख सकेंगे rajeduboard.rajasthan.gov.in पर
RBSE 12th Arts Result 2018: आरबीएसई यानी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। नतीजों की घोषणा शाम 6:15 बजे की गई। इससे पहले आरबीएसई 23 मई को बारहवीं साइंस और कॉमर्स साइड के नतीजे घोषित कर चुका है। राजस्थान बोर्ड के स्टूडेंट्स रिजल्ट घोषित होने पर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या www.rajresults.nic.in पर रिजल्ट देख सकेंगे।
6:15 PM- राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम के नतीजे घोषित
5:00 PM- कुछ देर में शुरू होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस।
2:02 PM- नतीजों की घोषणा में महज 4 घंटे बाकी हैं। स्टूडेंट्स के दिल की धड़कनें तेज हो गई हैं।
1:02 PM- राजस्थान बोर्ड 12वीं के रिजल्ट की मेरिट लिस्ट जारी नहीं करेगा। ऐसा दूसरी बार होगा जब मेरिट लिस्ट जारी नहीं होगी। कॉमर्स और साइंस रिजल्ट के दौरान भी मेरिट जारी नहीं की गई।
11:40 AM- शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी बोर्ड कार्यालय में आज शाम 06.15 बजे परीक्षा परिणाम की घोषणा करेंगे
10:00 AM- आर्ट्स में इस बार 5.37 लाख अभ्यर्थी पंजीकृत हुए थे।
09:00 AM- राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजों की तारीख का ऐलान अभी नहीं किया गया है। 10 जून के आसपास 10वीं के रिजल्ट जारी किए जा सकते हैं। रिजल्ट rajresults.nic.in पर चेक किए जा सकेंगे।
08:30 AM- इस वर्ष राजस्थान बोर्ड 12वीं में करीब 826,278 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इसमें 42,665 कॉमर्स में, 246,254 साइंस में और 537,359 स्टूडेंट्स ह्यूमेनिटीज (आर्ट्स) में रजिस्टर्ड हुए थे। परीक्षाएं 2 अप्रैल तक चलीं थीं।
08:00 AM- 23 मई को आए नतीजों में साइंस व कॉमर्स में कुल 87.78 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए। साइंस साइड का ओवरऑल रिजल्ट 86.60 प्रतिशत रहा। साइंस में इस बार रेगुलर स्टूडेंट्स का रिजल्ट 87.78 प्रतिशत रहा। कॉमर्स में ओवरआल 91.09 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए। रेगुलर स्टूडेंट्स का रिजल्ट 91.93 प्रतिशत और प्राइवेट स्टूडेंट्स का रिजल्ट 28.26 प्रतिशत रहा है।

Comments
Post a Comment