चंदा कोचर से छुट्टी पर जाने को नहीं कहा गया: ICICI बैंक


आईसीआईसीआई बैंक ने इस रिपोर्ट से आज इनकार किया कि उसकी मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) चंदा कोचर को स्वतंत्र रूप से बोर्ड जांच पूरी होने तक छुट्टी पर जाने को कहा गया है। गड़बड़ी को लेकर गुमनाम शिकायत (व्हिसलब्लोअर) पर यह जांच की जा रही है। निजी क्षेत्र के देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक ने यह भी कहा कि उनकी उत्तराधिकारी के चयन को लेकर कोई खोज समिति गठित नहीं की गयी है।

RelianceTrends CPV (IN)
बैंक ने एक बयान में कहा कि आईसीआईसीआई बैंक निदेशक मंडल चंदा कोचर को छुट्टी पर जाने की बात से इनकार करता है। वह सालाना अवकाश पर हैं जो पहले से नियोजित था। बयान के अनुसार बोर्ड इस बात से भी इनकार करता है कि उसने उनकी उत्तराधिकार तलाशने के लिये कोई खोज समिति बनाई है। कुछ दिन पहले आईसीआईसीआई के निदेशक मंडल कुछ कर्जदारों के मामले में हितों के टकराव और इसके परस्पर लेन-देन पर आधारित होने के आरोपों की पड़ताल के लिये स्वतंत्र जांच की घोषणा की थी। बैंक ने मार्च में कहा था कि निदेशक मंडल का चंदा कोचर में पूरा भरोसा है।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी