Exclusive: ये है यूपी का पहला वाई फाई गांव, शंघाई को दे रहा है टक्कर


यूपी का यह गांव शंघाई को टक्कर दे रहा है, जिसमें आते ही आपको शहर जैसा माहौल दिखाई देना शुरू हो जाएगा। जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर बसे उपैड़ा गांव की 12 हजार की आबादी के लिए वाई फाई सेवा ग्राम पंचायत ने शुरू करा दी है जिसके चलते यह यूपी का पहला वाई फाई गांव बन गया है। हालांकि इससे पूर्व यूपी के दो जनपदों के दो गांव स्मार्ट घोषित हो चुके हैं लेकिन वाई फाई नहीं हुए थे।
RelianceTrends CPV (IN)
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह ने कहा था कि भारत देश गांवों में बसता है। परंतु अब गांव भी स्मार्ट बनने लगे हैं जिसके चलते हापुड़ जिले में दस गांव स्मार्ट बनाने के लिए चिंहित किए गए हैं। स्मार्ट गांवों में आधुनिकता की समस्त सुुविधा मुहैया होंगी जबकि कूड़े के निस्तारण के लिए रिक्शा लगने के बाद वार्मी आर्गेनिक खाद बनाया जाएगा। जिससे ग्राम पंचायत की आय बढ़ेगी जबकि जिन घरों के बाहर के कूडा हटेगा उनसे दस रुपये शुल्क तथा दुकान आदि से 50 रुपये शुल्क लेकर ग्राम पंचायत की आय बढ़ाई जाएगी।

इसी क्रम में ग्राम पंचायत में सीसीटीवी कैमरे लगेंगे तो पेयजल के लिए ओवरहैड टैंक पर आरओ प्लांट लगाया जाएगा। एक तरफ जिले के 9 गांवों को स्मार्ट बनाने के लिए प्रधान जुट गए हैं जबकि उपैड़ा प्रधान मेघराज सिंह एक साल से गांव को स्मार्ट बनाने पर लगे हुए थे। जिन्होंने गांव में बीएसएनएल का टावर लगवाने के बाद  डिवाइस लगवा दी है। 6 डिवाइस से पूरी ग्राम पंचायत वाई फाई हो गई है जिसमें अब 12 हजार की आबादी को गांव में रहते हुए अपना नेट पैक रिचार्ज कराने से निजात मिल गई है। डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव ने बताया कि उपैड़ा जिले के साथ साथ प्रदेश का पहला वाई फाई गांव बन गया है जिसमें पूरी ग्राम पंचायत को वाई फाई कर दिया गया है। अब जैसे ही हाईवे पर वाहन उपैड़ा का पास होकर गुजरेंगे तो कोई भी अपना नेटवर्क वाई फाई से चला सकता है।
वाला। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोई गांव अभी तक वाई फाई नहीं हुआ है।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी