भारत-चीन के मिलकर काम करने से दुनिया का भविष्य बेहतर होगा: पीएम मोदी


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि जब भारत और चीन भरोसे के साथ मिलकर काम करेंगे तब एशिया और विश्व का भविष्य बेहतर होगा। उनका यह बयान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ एक महीना पहले हुई अनौपचारिक शिखर वार्ता के बाद आया है।

सहयोग से क्षेत्र की तरक्की

RelianceTrends CPV (IN)
मोदी ने कहा, भारत और चीन ने मुद्दों के प्रबंधन तथा शांतिपूर्ण सीमा सुनिश्चित करने के मामलों में परिपक्वता और बुद्धिमत्ता का परिचय दिया है। उन्होंने दावा किया कि प्रतिद्वंद्विता वाले एशिया से क्षेत्र पीछे की ओर जाएगा, जबकि सहयोग वाले एशिया से शताब्दी का स्वरूप तय होगा। मोदी शंगरी-ला वार्ता में यहां बोल रहे थे।

मुक्त हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर जोर

उन्होंने कहा, वर्तमान विश्व की दरकरार है कि हम विभाजनों और प्रतिस्पर्धाओं से ऊपर उठें तथा मिलकर काम करें। क्षेत्रीय समुद्री मुद्दों की चर्चा करते हुए मोदी ने कहा, भारत हिंद-प्रशांत क्षेत्र को सामरिक दृष्टि या सीमित सदस्यों के क्लब के रूप में नहीं देखता। भारत स्वतंत्र, मुक्त, समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के पक्ष में है, जो प्रगति और समृद्धि की तलाश कर रहे हम सभी लोगों को अपनाता है।

स्पर्धा संघर्ष में नहीं बदले

मोदी ने कहा, हमारा मानना है कि हमारी साझा समृद्धि एवं सुरक्षा जरूरत के कारण हमें वार्ता के जरिये ऊपर उठना चाहिए। क्षेत्र के लिए साझा नियमों पर आधारित व्यवस्था होनी चाहिए। व्यापार के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भारत मुक्त एवं स्थिर अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रणाली के पक्ष में है। प्रतिस्पर्धा सामान्य बात है। लेकिन स्पर्धा संघर्ष में परिवर्तित नहीं होनी चाहिए। मतभेदों को विवाद में तब्दील नहीं होने देना चाहिए।

अप्रैल के अंतिम सप्ताह में चीन के वुहान शहर में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति जिनपिंग की अनौपचारिक शिखर वार्ता हुई थी। इस वार्ता में दोनों नेताओं ने दोनों एशियाई शक्तियों के संबंधों को मजबूती देने के लिए विचारों का आदान-प्रदान किया था।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी