इजरायली 'स्पाइक' मिसाइल खरीदने की तैयारी में है भारतीय सेना
अपने कट्टर दुश्मन पाकिस्तान के खिलाफ एंटी टैंक क्षमता को और मजबूत करने के उद्देश्य से भारत अब इजरायल की स्पाइक मिसाइल खरीदने का ऑर्डर देने जा रहा है। नाम ना बताने की शर्त पर इस मामले की जानकारी रखने वाले ने यह बात बताई। डीआरडीओ की तरफ से अगले तीन वर्षों के अंदर स्वदेशी एंटी टैंक मिसाइल आने से पहले भारतीय सेना कुछ समय के अंतराल को खत्म करने लिए इस स्पाइक मिसाइल को तुरंत खरीदना चाहती है।
बिना विस्तृत जानकारी के उस व्यक्ति ने बताया कि खरीद की यह पूरी प्रक्रिया फिलहाल एडवांस स्टेज में है और भारत सरकार की मंजूरी का इंतजार है। उन्होंने अपना नाम जाहिर ना करने को कहा है क्योंकि फिलहाल यह जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
उस व्यक्ति ने बताया कि सेना की फौरन जरूरतों को देखते हुए इस साल ही इजरायली कंपनी राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम्स लिमिटेड की तरफ से बनाई गई इस एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का ऑर्डर दिया जा सकता है। इजरायल में राफेल के प्रवक्ता ने बताया कि ऐसी डील पर इस वक्त चर्चा चल रही है लेकिन जब तक इस पर मुहर नहीं लग जाती है तब तक इस पर किसी तरह की टिप्पणी नहीं की जा सकती है।
लंबी चली खरीद प्रक्रिया के बाद भारत ने करीब 500 मीलियन डॉलर कीमत की स्पाइक मिसाइल खरीदने की योजना जनवरी 2018 में स्थगित कर दी थी। ये फैसला इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के नई दिल्ली दौरे के पहले आया किया गया था। जिसके बाद नेतन्याहू ने अपने दौरे में भारतीय समकक्षीय पीएम नरेन्द्र मोदी के सामने द्विपक्षीय वार्ता के दौरान इस मुद्दा को उठाया था। बाद में नेतन्याहू ने संवाददाताओं से बताया था कि डील पर बातचीत जारी है।

Comments
Post a Comment