प्रत्यूषा बेनर्जी के एक्स-बॉयफ्रेंड राहुल राज रचाने जा रहे हैं शादी, किया खुलासा
टीवी पर आंनदी बहू का किरदार निभाने वाली प्रत्यूषा बेनर्जी ने 1 अप्रैल 2016 में दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनकी मौत को दो साल हो चुके हैं और लगता है उनके एक्स-बॉयफ्रेंड राहुल राज अब प्रत्यूषा के जाने के गम से बाहर निकल चुके हैं। और अब अपनी दोस्त सोनाली शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बता दें कि प्रत्यूषा बेनर्जी ने आत्महत्या की थी। और उनके माता-पिता ने राहुल पर सुसाइड के लिए उकसाने और पैसों का दबाव बनाने का आरोप लगाया था, जिस वजह से उन्हें जेल में सजा भी काटनी पड़ी थी।
बता दें कि सोनाली शर्मा राहुल की अच्छी दोस्त है। साथ ही वह उनकी बिजनेस पार्टनर भी हैं। प्रत्यूषा के समय भी राहुल सोनाली के साथ संपर्क में थी। और उन्होंने राहुल पर इल्जाम लगाया था कि राहुल ने सोनाली की वदह से धोखा दिया है। सोनाली ने एक बार इंटरव्यू में भी कहा था कि वो और राहुल काफी लंबे से बिजनेस पार्टनर हैं और तीन साल से वह रिश्ते में है थे। राहुल ने अपने बर्थडे पर इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये खुलासा किया कि, 'सोनाली बहुत जल्द उनकी लाइफ पार्टनर बनने वाली हैं। तुम मेरे साथ तब भी थीं, जब मेरा साथ देने वाला कोई नहीं था।'

Comments
Post a Comment