मौसम का कहर: 40 किमी की रफ्तार से आयी आंधी, उत्तर बिहार में 11 मरे


उत्तर बिहार में गुरुवार को अचानक दिन के एक बजे मौसम बिगड़ गया। 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आयी घूल भरी आंधी से मुजफ्फरपुर में दर्जनों पेड़ सड़क पर गिर गए, कई झोपड़ियों और दुकानों के छप्पर उड़ गये। तेज आंधी के बाद गरज के साथ आंधे घंटे जमकर बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने उत्तर बिहार में 22 एमएम बारिश रिकार्ड किया गया है। इस दौरान ठनका गिरने से मुजफ्फरपुर के साहेबगंज में दीपक कुमार(35 वर्ष) की मौत हो गई।

RelianceTrends CPV (IN)
मोतिहारी के पीपराकोठी, केसरिया, तेतरिया,मेहसी व चकिया प्रखंड क्षेत्र में पांच बच्चों की मौत हो गई। तीन बच्चे ठनका की चपेट में आने से मरे। दो बच्चों ने पेड़ से दबकर दम तोड़ दिया। वहीं एक का इलाज मोतिहारी सदर अस्पताल में चल रहा है। दरभंगा के गौसाडीह के मो. शकूर के बेटे मो. जफीर(55 वर्ष) की मौत पेड़ से दबकर हो गई। दरभंगा के ही बेनीपुर शिवराम पंचायत के अफरदाहा के नुनु राय (70 वर्ष) की मौत भी आंधी में हो गई।

समस्तीपुर के मोहनपुर में चरवाहा व रोसड़ा के भटंडी गांव में किसान संजय सिंह की मौत हो गई। वह बेगूसराय जिले के कमरुद्दीन निवासी बालेश्वर सिंह का पुत्र था। शिवहर के तरियानी के  मंगुराहां में रवीश कुमार(12 वर्ष) की मौत हो गई। दरभंगा में भारी बारिश से डीएमसीएच परिसर जलमग्न हो गया। इससे मरीजों, परिजनों व अस्पतालकर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

इधर, आंधे घंटे की बारिश में मुजफ्फरपुर में जगह-जगह सड़क पर पानी जम गया। तेज आंधी में पेड़ गिरने से दर्जन भर पोल गिर गए जिस कारण कई इलाकों में बिजली बाधित रही। सबसे अधिक परेशानी शहर के लक्ष्मी चौक, बह्मपुरा, बैरिया, अहियापुर में रही। यहां दिन के एक बजे के बाद से रात आठ बजे तक बिजली नहीं आयी। इधर, आंधी-पानी से आम-लीची को काफी नुकसान पहुंचा।
मौसम विभाग इस बारिश को प्री-मानसून बारिश मान रहा है। अनुमान है कि उत्तर बिहार में 14 जून के आसपास मानसून पहुंचेगा। केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय,पूसा ने गुरुवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री रिकार्ड किया।

लक्ष्मी चौक से बैरिया तक घंटों यातायात बाधित :
तेज आंधी में लक्ष्मी चौक से बैरिया जाने वाले रास्ते में एक साथ पांच से अधिक पेड़ गिर गये। इससे 500 मीटर के दायरे में आने वाले हाईटेंशन तार ट्रांसफर्मर सहित गिर गये। कई बिजली के पोल टूट गए या नीचे झुक गए। लक्ष्मी चौक से बैरिया मार्ग में घंटों यातायात बाधित रहा। देर शाम तक यह मार्ग बंद रहा।

लीची लूटने की मची होड़ :
बैरिया में पीपल के पेड़ के साथ लीची के दो पेड़ टूट गये। पेड़ में काफी लीची लगी थी। लोग गाड़ी सड़क पर खड़ी कर लीची लूटने में लग गए। एक के बाद एक कई लोग लीची लूटने में लग गए। जिसे जो मिला टहनी, डाली सहित लीची लेकर भागते रहे।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी