कांग्रेस-जेडीएस के बीच कर्नाटक मंत्रालय पर बनी सहमति, 2019 में साथ लड़ेंगे चुनाव


कांग्रेस और जेडीएस ने शुक्रवार की इस बात की घोषणा की है कि वे 2019 का लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगे। दोनों पार्टियों की तरफ से कर्नाटक की गठबंधन सरकार में मंत्रालय बंटवारे का भी आधिकारिक तौर पर ऐलान किया गया।


RelianceTrends CPV (IN)
मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा- “हम (कांग्रेस-जेडीएस) मंत्रिमंडल विस्तार और उसके बंटवारे को लेकर निष्कर्ष पर पहुंचे हैं। जेडीएस के पास वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी होगी। सभी चीजों का निपटारा कर लिया गया है।”

कुमारस्वामी ने कहा- मंत्रीमंडल का विस्तार 6 जून को किया जाएगा। समझौते के मुताबिक, कांग्रेस को गृह, सिंचाई, स्वास्थ्य, कृषि और महिला एवं बाल कल्याण समेत 22 मंत्रालय दिया गया है। जबकि, वित्त एवं एक्साइज, पीडब्ल्यूडी, शिक्षा, पर्यटन, परिवहन समेत 12 मंत्रालय जेडीएस के पास रहेंगे।

वेणुगोपाल ने इस बात का भी ऐलान किया कि 2019 का लोकसभा चुनाव दोनों ही पार्टी साथ मिलकर लड़ेगी। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार 6 जून को किया जाएगा। इससे पहले, कुमारस्वामी और उप-मुख्यमंत्री तथा कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष जी. परमेश्वर राजभवन में जाकर राज्यपाल वजूभाई वाला से नए मंत्रियों की शपथ की तारीखों को लेकर मिले।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी