UPSC प्री का प्रवेश पत्र जारी, 50 फीसदी लोगों ने नहीं किया डाउनलोड
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा तीन जून को आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिये अब तक तकरीबन पचास प्रतिशत अभ्यर्थियों ने प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं किये हैं।
यूपीएससी द्वारा जारी बयान में कहा गया कि जिन उम्मीदवारों ने अब तक ई प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं किये हैं, उन्हें अंतिम समय की जल्दबाजी से बचने के लिए अविलंब प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का परामर्श दिया जाता है।
आयोग आईएएस, आईएफएस और आईपीएस सहित अन्य सेवाओं के लिए अधिकारी चुनने के लिये तीन चरणों - प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार में सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है। इस बार यूपीएससी सिविल सर्विसेस की प्री परीक्षा 3 जून को होगी। ऐेसे में अभ्यर्थियों को अंतिम समय पर जल्दबाजी से बचने के लिए आयोग की वेबसाइट www.upsc.gov.in पर जाकर समय पर ई प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लेना चाहिए।
बयान में कहा गया कि अब तक 50 प्रतिशत से अधिक ऐसे उम्मीदवार हैं जिन्होंने उसकी वेबसाइट से ई प्रवेश पत्र डाउनलोड किए हैं।

Comments
Post a Comment