UK Board Result 2018: कल सुबह 11 बजे मोबाइल पर यूं चेक करें उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, पढ़ें 5 स्टेप्स
UK Board Result 2018 on mobile: उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल ( उत्तराखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2018 ) और इंटरमीडिएट (उत्तराखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2018) का रिजल्ट जारी होने की घड़ी नजदीक आ गयी है। कुछ घंटों बाद हाईस्कूल और इंटर दोनों का रिजल्ट घोषित हो जाएगा। कल यानी शनिवार (26 मई) को सुबह 11 बजे परीक्षा परिणाम घोषित हो जाएगा। बोर्ड के अधिकारियों ने पिछले साल की अपेक्षा इस बार बेहतर रिजल्ट रहने की बात कही है।
इस बार हाईस्कूल में 146166 तो इंटरमीडिएट में 130094 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। प्रदेश के 1309 केंद्रों पर 5 से 26 मार्च तक हाईस्कूल और इंटर बोर्ड की परीक्षाएं हुई थीं।
इसके बाद करीब 2000 शिक्षकों ने विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं जांची। 15 अप्रैल को मूल्यांकन का कार्य समाप्त होने के बाद बोर्ड की टीम रिजल्ट जारी में जुटी है। आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले वर्ष जहां 10वीं में 73.67 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे, वहीं 12वीं में 78.89 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे। इस बार पास प्रतिशत बेहतर रहने की उम्मीद है।

Comments
Post a Comment