SHOCKING: बॉम्बे हाई कोर्ट के बाहर नजर आईं यामी गौतम, जानें आखिर क्या है माजरा


बॉलीवुड स्टार्स का कोर्ट के चक्कर लगाना आम बात है। लेकिन फैंस स्टार को पुलिस या कोर्ट के बाहर देखकर काफी चिंता में आ जाते हैं कि आखिर उनका चहेता स्टार किस मुसिबत में फंस गया। सलमान खान के बाद अब यामी गौतम को बॉम्बे हाई कोर्ट के बाहर देखा गया है। इस दौरान वो अकेली नहीं थी, बल्कि उनके साथ वकील और अन्य लोग भी नजर आ रहे हैं। घबराएं नहीं यामी कोर्ट के बाहर किसी केस के सिलसिले में नहीं बल्कि अपनी आने वाली फिल्म बत्ती गुल मिटर चालू की तैयारी के चलते कोर्ट के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। फिल्म में यामी एक वकील का किरदार निभा रही हैं। और किरदार को अच्छे से जानने और समझने के लिए वे वकील के साथ घूम रही हैं।

RelianceTrends CPV (IN)

यामी इस दौरान काफी स्मार्ट लुक में नजर आईं। व्हाइट कलर की शर्ट और डेनिम जींस में यामी काफी कूल लग रही हैं। बता दें कि फिल्म में यामी के साथ शाहिद कूपर और श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी बिजली की कमी पर आधारित है। फिल्म इस साल 31 अगस्त को रिलीज हो रही है। इससे पहले यामी गौतम साल 2017 में ऋतिक रोशन के साथ फिल्म काबिल में नजर आईं थी। फैंस यामी को स्क्रीन पर फिर से देखने के लिए काफी इंतजार कर रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी