SEBA HSLC Results 2018 Assam 10th Result: नतीजे जारी, 56 प्रतिशत पास, रक्तिम भुयान ने किया टॉप


SEBA HSLC Results 2018 Assam HSLC 10th Result declared: बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन असम (एसईबीए) ने दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में कुल 56.04 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। इसमें 59 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं और 53.23 प्रतिशत लड़कियां। असम बोर्ड दसवीं परीक्षार्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org या resultsassam.nic.in पर देख सकते हैं। विद्यार्थी अपने-अपने स्कूलों से अपनी मार्कशीट आज से ले सकते हैं।
RelianceTrends CPV (IN)

ये हैं ओवरऑल टॉपर
1. सोनीतपुर जिले से रक्तिम भुयान ने 593 अंकों के साथ टॉप किया
2. दूसरे स्थान पर अबिनाश कालिता और प्रीतपाल बेजबरुहा रहे। दोनों के 592-592 मार्क्स हैं।
3. सुल्ताना अयिशाह सिद्दिकी, जिन्ती देवी और अर्बी चालिहा 591 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

परीक्षा देने वाले 1,75,976 विद्यार्थियों में से कुल 95,813 स्टूडेंट्स पास हुए हैं।

पिछले साल पास प्रतिशत 47.94  रहा था।

इस बार धेमाजी जिले का पास प्रतिशत (79.76) सबसे बेहतर रहा है।

इंग्लिश मीडियम के टॉप 3 स्टूडेंट्स
1. रक्तिम भुयान (593)
2. अर्बी चालिहा (591)
3. ऋटिक श्याम सैकिया (590)

असमीज मीडियम के टॉप 3 स्टूडेंट्स
1. प्रीतपल बेजबरुहा (592)
2. सीमा क्वीन कश्यप (590)
3. देबाशीश भारद्वाज (590)

असम मदरसा एग्जामिनेशन टॉपर और पास प्रतिशत
इस परीक्षा में 50.62 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए। कमानदंगा हाई मदरसा, धुबरी के मोहम्मद मिजानुर रहमान ने पहला स्थान प्राप्त किया। उनके 556 अंक आए हैं।
दूसरा स्थान चापर मदरसा एचएस स्कूल, धुबरी के नजरुल हूडा ने प्राप्त किया है। नजरुल के 555 अंक हैं।
तीसरा स्थान 549 अंकों के साथ पचिम मंगालदोई हाई मदरसा की सबिहा सबनम ने हासिल किया है।

AHM Result 2018
परीक्षा देने वाले कुल 9343 में से 4604 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। 25 की डिस्टिंक्शन आई है।

री-चेकिंग के लिए प्रक्रिया आज से शुरू होगी। 15 दिन के भीतर आवेदन किया जा सकता है।

इस साल असम बोर्ड 10वीं परीक्षा में 3 लाख से ज्यादा स्टूडेंडट्स ने हिस्सा लिया था। एग्जाम 16 फरवरी से 8 मार्च तक आयोजित हुए थे।

असम बोर्ड 12वीं के नतीजे 31 मई को सुबह 11 बजे जारी करेगा।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी