उपचुनाव नतीजे: यूपी में सपा गठबंधन, बिहार में RJD,कर्नाटक में कांग्रेस, जानें कौन कहां से जीता



उत्तर प्रदेश

कैराना लोकसभा: आरएलडी उम्मीदवार तबस्सुम हसन करीब 50 हजार मतों से विजयी।

नूरपुर विधानसभा- समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी नईमुल हसन ने बीजेपी की अवनी सिंह को कड़े संघर्ष के बाद शिकस्त दी। सपा के हसन ने बीजेपी की अवनी सिंह को लगभग 6200 मतों से हराया। यह सीट सपा ने बीजेपी से छीनी।
RelianceTrends CPV (IN)
उत्तर प्रदेश की कैराना

बिहार

जोकीहाट विधानसभा- राजद के शाहनवाज आलम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जदयू के मुर्शीद आलम को 41,225 वोटों से हरा दिया है।

उत्तराखंड

थराली विधानसभा- बीजेपी प्रत्याशी मुन्नी देवी शाह ने 1,900 वोटों से ज्यादा के अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के डॉक्टर जीतराम शाह को हराया। थराली में मिली विजय से 70 सदस्यीय राज्य विधानसभा में भाजपा सदस्यों की संख्या बढकर फिर 57 हो गयी है।

झारखंड

गोमिया विधानसभा- झामुमो की बबिता देवी ने आजसू के लंबोदर महतो को पराजित किया और बीजेपी के माधवलाल सिंह तीसरे स्थान पर पिछड़ गये।
   
सिल्ली विधानसभा- झामुमो की उम्मीदवार सीमा महतो ने आजसू के अध्यक्ष सुदेश महतो को पराजित कर यह सीट झामुमो के पास बरकरार रखी।

महाराष्ट्र

पालघर लोकसभा- बीजेपी उम्मीदवार राजेंद्र गावित ने 29574 वोटों से जीत हासिल की
भंडारा गोंदिया लोकसभा- एनसीपी के मधुकरराव कुकड़े ने 45000 वोट से जीत हासिल की है

पंजाब

शाहकोट विधानसभा- कांग्रेस उम्मीदवार हरदेव सिंह लाडी ने अपने निकटमत प्रतिद्वंद्वी तथा शिरोमणि अकादी दल के उम्मीदवार नायब सिंह कोहाड़ को 38,801 वोटों से हराया

केरल

चेंगन्नुर विधानसभा- केरल की सत्तारूढ़ माकपा के नेतृत्व वाले एलडीएफ के उम्मीदवार साजी चेरियन ने कांग्रेस के अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी को 20,956 मतों के भारी अंतर से मात दी।

कर्नाटक

राजराजेश्वरी नगर विधानसभा: कांग्रेस उम्मीदवार मुनिरतना 41162 वोटों से जीते

पश्चिम बंगाल

महेशतला विधानसभा- तृणमूल कांग्रेस के दुलाल दास ने बीजेपी के सुजीत कुमार घोष को 62,827 मतों से हराया

नगालैंड

नगालैंड लोकसभा: सत्तारूढ़ पीपल्स डेमोक्रेटिक एलायंस (पीडीए) के उम्मीदवार तोखेहो येपथोमी ने जीत हासिल की

मेघालय

अंपाति विधानसभा-कांग्रेस प्रत्याशी मिआनी डी शिरा ने मेघालय की अंपाति विधानसभा सीट जीत ली है। कांग्रेस प्रत्याशी मिआनी डी शिरा ने 3191 मतों से चुनाव जीता।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी