RBSE 12th results 2018: राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस और कॉमर्स के नतीजे आज, चेक कर सकेंगे rajeduboard.rajasthan.gov.in पर


RBSE 12th Result 2018: राजस्थान बोर्ड बारहवीं के कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम का परीक्षा परिणाम आज घोषित होगा। नतीजों के लिए विद्यार्थियों को शाम तक का इंतजार करना होगा। राजस्थान बोर्ड रिजल्ट शाम 6:15 बजे घोषित होगा। नतीजे घोषित होने पर परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या www.rajresults.nic.in पर देख सकेंगे।

RelianceTrends CPV (IN)

पिछले वर्ष की तरह इस बार भी मेरिट जारी नहीं होगी। ऐसा दूसरी बार होगा जब मेरिट लिस्ट जारी नहीं होगी। बोर्ड की परीक्षा समिति की अनुशंसा पर बोर्ड प्रबंध मंडल ने पिछले साल तय किया था कि बोर्ड मेरिट जारी नहीं करेगा। प्रदेश और जिला किसी भी स्तर पर मेरिट जारी नहीं होगी। बोर्ड केवल टॉपर तीन स्टूडेंट्स के नाम जारी करेगा।

राजस्थान बोर्ड 12वीं में करीब 826,278 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इसमें 42,665 कॉमर्स में, 246,254 साइंस में और 537,359 स्टूडेंट्स ह्यूमेनिटीज में रजिस्टर्ड हुए थे। ये परीक्षाएं 2 अप्रैल तक चलीं थीं।

पहले ऐसी खबरें थी कि रिजल्ट रविवार 20 मई को जारी किए जा सकते हैं। लेकिन बोर्ड की रिजल्ट जारी करने की तैयारियां पूरी नहीं सकीं। पिछले साल राजस्थान बोर्ड ने 15 मई को इन दोनों विषयों के परिणाम एक साथ घोषित कर दिए थे।

जहां तक आर्ट्स के नतीजों की बात, तो बताया जा रहा है कि इस स्ट्रीम के नतीजों के लिए जून तक का इंतजार करना पड़ सकता है। इसके अलावा 10वीं का रिजल्ट भी जून तक जारी हो सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी