Race-3 के दूसरे गाने 'सेल्फिश सॉन्ग' ने मचाया धमाल, यूलिया की आवाज कर गई कमाल
सुपरस्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म रेस-3 रिलीज से पहले ही काफी चर्चा में है। फिल्म का दूसरा सॉन्ग सेल्फिश होके अपने लिए जीयो न... शुक्रवार को रिलीज हो चुका है। गाने को रिलीज के साथ ही दर्शकों का अच्छा रिसपॉन्स मिल रहा है। गाने में सलमान खान और जैकलीन के साथ बॉबी देओल भी रोमेंटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। गाने की खास बात यह है कि इसे सलमान की करीबी दोस्त यूलिया वंतूर ने अपनी आवाज में गाया है। वहीं, गाने में आतिफ असलम भी अपनी मदमस्त आवाज का जादू बिखरते नजर आ रहे हैं। गाने का टीजर एक दिन पहले ही जारी कर दिया गया था, जिसके बाद से फैंस की बेताबी और बढ़ गई थी।
बता दें कि गाने के लिरिक्स सलमान ने खुद लिखे हैं। रेस 3 का गाना सेल्फिश बॉबी देओल और जैकलीन की रोमांटिक केमिस्ट्री पर बेस्ड है। इसमें शुरुआत में जैकलीन को सलमान के साथ दिखाया गयाहै। अब फिल्म में जैकलीन किस के साथ लव अफेयर करती दिखेंगी ये तो खैर फिल्म देखने के बाद ही पता लगेगा। फिल्म का पहला सॉन्ग हीरिए भी लोगों को काफी पसंद आया था। यू-ट्यूब पर गाने ने काफी धमाल मचाया था। हीरिए के बाद अब सेल्फिश सॉन्ग भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

Comments
Post a Comment