आमिर खान ने बेटी के साथ शेयर की PHOTO, लोगों ने किए भद्दे कमेंट्स
आमिर खान वैसे तो सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते, लेकिन हाल ही में उन्होंने एक ऐसी फोटो शेयर की जिसके बाद वो काफी सुर्खियों में आ गए। दरअसल, आमिर, पत्नी किरण राव, बेटे आजाद राव और बेटी इरा खान के साथ तमिलनाडु के कूनूर हिल स्टेशन पर एंजॉय कर रहे हैं।
इसी दौरान उन्होंने बेटी के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है। जिसके बाद कुछ यूजर्स ने आमिर के लिए आपत्तिजनक शब्द बोलने शुरू कर दिए। हालांकि कुच यूजर्स ने आमिर का सपोर्ट भी किया।
बता दें कि इरा, आमिर और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी हैं। रीना से तलाक लेने के बाद आमिर ने साल 2005 में किरण राव से शादी कर ली थी।
आमिर की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात करें तो इस साल उनकी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां' रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख हैं।
इस वजह से संजय की बायोपिक में आमिर ने नहीं किया काम
संजय दत्त की बायोपिक ‘संजू’इन दिनों काफी चर्चा में है। बुधवार को ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया और सबको ट्रेलर काफी पसंद भी किया गया। फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि वो इस फिल्म में आमिर के साथ काम करना चाहते थे और उन्हें रणबीर कपूर के पिता का रोल भी ऑफर किया था। लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया।
हिरानी ने बताया था, ‘आमिर खान मेरे अच्छे दोस्त हैं, इसलिए मैं जो भी कहानी लिखता हूं उन्हें जरुर देता हूं। जब मैंने ‘संजू’ उन्हें सुनाई तो उन्हें ये बहुत पसंद आई और उन्होंने कहा ‘मैं भी कुछ करता हूं’ तब मैंने कहा ये करो, (सुनील दत्त) का रोल। लेकिन तब वो 'दंगल' में भी एक बुजुर्ग व्यक्ति का रोल (2016) कर रहे थे।’तो इसीलिए आमिर खान को इस किरदार के लिए न कहना पड़ा। आमिर खान खुद भी ये किरदार करना चाहते थे लेकिन फिर भी उन्होंने इसके लिए मना कर दिया। हिरानी ने ये बात एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में बताई थी।

Comments
Post a Comment