यूपी: PCS मेन्स 2017 परीक्षा 18 जून से, SC के स्टे के बाद कराया जाएगा एग्जाम


लोक सेवा आयोग ने पीसीएस 2017 मुख्य परीक्षा की तिथि और कार्यक्रम घोषित कर दिया है। परीक्षा 18 जून से छह जुलाई तक इलाहाबाद और लखनऊ में होगी। सामान्य अध्ययन (जीएस) को छोड़ बाकी विषयों की पहली पाली की परीक्षा 9.30 से 12.30 और दूसरी पाली की दो से पांच बजे के बीच होगी।

RelianceTrends CPV (IN)

जीएस प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा 9.30 से 11.30 और द्वितीय प्रश्न पत्र की 2.30 से 4.30 बजे तक होगी। सचिव जगदीश की ओर से जारी परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक 18 जून को पहली और दूसरी पाली में जीएस प्रथम और द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा होगी। 19 जून को पहली पाली में सामान्य हिन्दी और दूसरी पाली में निबंध की परीक्षा होगी।

सचिव ने बताया कि 18 एवं 19 जून को अनिवार्य विषयों की परीक्षाएं समाप्त होने के बाद 20 जून को एक दिन का गैप दिया गया है। इसके बाद 21 जून से विषयवार परीक्षाएं शुरू होंगी।
यूपीएससी की परीक्षा के लिए भी गैप
सचिव ने बताया कि संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा होने के कारण 29, 30 जून और एक जुलाई को गैप दिया गया है। 29 जून से यूपीएससी की भारतीय आर्थिक सेवा/भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा 2018 और भारतीय भू-वैज्ञानिक एवं भू-विज्ञानी परीक्षा 2018 शुरू हो रही है। यह परीक्षा तीन दिनों तक चलेगी। सचिव ने कहा है कि अपरिहार्य परिस्थितियों में परीक्षा कार्यक्रम में परिवर्तन किया जा सकता है।

सुप्रीम कोर्ट से स्टे मिलने के बाद तय हुआ परीक्षा कार्यक्रम
पीसीएस 2017 की मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम लोक सेवा आयोग को एसएलपी पर सुप्रीम कोर्ट से स्थगन आदेश मिलने के बाद तय किया गया। पीसीएस 2017 की प्रारंभिक परीक्षा में गलत प्रश्नों को लेकर दाखिल याचिका पर हाईकोर्ट ने तीस मार्च को परिणाम संशोधित करने के आदेश दिए थे। इस आदेश के खिलाफ आयोग ने एक मई को सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट ने 18 मई को हाईकोर्ट के आदेश पर स्थगन आदेश जारी किया था।

पीसीएस 2017 का परीक्षा कार्यक्रम-
18 जून सामान्य अध्ययन
19 जून सामान्य हिन्दी/निबंध
21 जून समाजशास्त्र/समाजकार्य/नृ विज्ञान
22 जून रक्षा अध्ययन
23 जून इतिहास
24 जून राजनीति विज्ञान एवं अंतरराष्ट्रीय संबंध/लोक प्रशासन
25 जून भूगोल
26 जून दर्शनशास्त्र/प्रबंध
27 जून अंग्रेजी/उर्दू/अरबी/हिन्दी/फारसी/संस्कृत साहित्य/भू-विज्ञान
28 जून गणित/सांख्यिकी/वनस्पति विज्ञान
दो जुलाई प्राणि विज्ञान/भौतिक विज्ञान/वाणिज्य एवं लेखांकन
तीन जुलाई मनोविज्ञान/पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विज्ञान
चार जुलाई अर्थशास्त्र/कृषि
पांच जुलाई विधि/रसायन शास्त्र
छह जुलाई सिविल अभियंत्रण/यांत्रिक अभियंत्रण/विद्युत अभियंत्रण/कृषि अभियंत्रण

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी