OMG: इंटरव्यू के दौरान बेहोश हुए राजीव खंडेलवाल तो भारती सिंह का हुआ ये हाल
टीवी एक्टर राजीव खंडेलवाल इन दिनों छोटे परदे पर वीकेंड चैट शो 'जज्बात....संगीन से नमकीन तक' में बिजी हैं। इस शो में वो टीवी स्टार्स को बुलाते हैं और उनकी लाइफ के अनछुए पहलुओं पर बात करते हैं। हाल ही में शो पर कॉमेडियन भारती सिंह पहुंची थीं। जो राजीव से मिलने के लिए काफी बेताब थी, लेकिन यहां भारती के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे वो कभी भुला नहीं पाएंगी। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इंटरव्यू के दौरान राजीव भारती से बात करते-करते बेहोश हो गए।
घबरा के चिल्लाने लगी भारती...
राजीव की ये हालत देख भारती बुरी तरह घबरा गईं और मदद के लिए चिल्लाने लगीं। कुछ ही देर में सेट पर क्रू के लोग आ गए और राजीव को होश में लाने की कोशिश करने लगे। लेकिन भारती उस पल हैरान रह गईं जब राजीव एकदम से खड़ें हो गए।
भारती के साथ राजीव ने किया प्रैंक...
राजीव ने भारती को बताया कि वो उनके साथ मजाक कर रहे थे। लेकिन तब तक भारती बुरी तरह परेशान हो चुकी थीं। वैसे भारती खुद तो कई बार लोगों के साथ ऐसा मजाक कर चुकी हैं। लेकिन इस बार वो खुद प्रैंक का शिकार हो गईं।
बता दें कि राजीव खंडेलवाल के इस शो में अब तक बरुण सोबती, एजाज खान, दिव्यांका त्रिपाठी, इकबाल खान, धीरज धूपर और कई अन्य सेलेब्स शामिल हो चुके हैं।

Comments
Post a Comment