OMG: चौथी मंजिल से गर्दन के बल लटक रहा था मासूम, अचानक दो लोग बने 'स्पाइडरमैन' और...


दक्षिण-पूर्व चीन में दो ऐसे स्पाइडरमैन देखने को मिले हैं जिन्होंने अपने हाथ से चौथी मंजिल से लटक रहे एक बच्चे को बचाया। चौंकिये मत यह कोई फिल्मी कहानी नहीं है बल्कि असली घटना है। इस नाटकीय घटना में दो लड़कों ने मिलकर एक पांच साल के बच्चे की जान बचाई। बता दें कि दोनों लड़कों ने लटकते बच्चे की बहादुरी के साथ जान बचाई। वे जानते थे कि वह बच्चा कभी भी गिर सकता है इसलिए दोनों ने बहुत तेजी से चार मंजिला पर चढ़ना शुरू कर दिया और बच्चे के पास पहुंच गए और उसकी जान बचा ली।

RelianceTrends CPV (IN)

आप भी सोच रहे होंगे कि यह बच्चा अचानक से कैसे ग्रिल से लटक गया। दरअसल यह बच्चा चौथी मंजिल पर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह ग्रिल के पास पहुंच गया और उसका गला चौथी मंजिल पर लगी ग्रिल से अटक गया था जिससे वह गिरने की स्थिति में आ गया। पूरी घटना को देख दो नौजवान लड़कों ने बहादुरी दिखाई और उसको बचाने बिना किसी सपोर्ट के खुद ही उसपर चढ़ गए।

दोनों में एक लड़के ने उसके पैरों को जल्दी से पकड़ लिया था ताकि उसकी गर्दन पर ज्यादा भार न आए। इसके बाद उस बच्चे को हॉस्पीटल ले जाया गया। अच्छी बात यह है कि पांच साल का यह बच्चा सही-सलामत है और इसे किसी प्रकार की सीरियस चोट नहीं आई है।

चीन के एक न्यूज चैनल के मुताबिक संबंधित जगह पर इमरजेंसी सर्विस कार्यरत थी और सिर्फ 15 मिनट में बच्चे को वापस को फ्लैट में खींच लिया गया।बता दें कि जिन दो बहादुर लड़कों ने छोटे बच्चे की जान बचाई जो अपने खुद के बच्चों को स्कूल से लेने आए थे तभी उन्हें चौथी मंजिल पर बच्चा लटकता दिखा। बता दें कि यह हादसा मंगलवार की शाम लिआंगजियांग प्रांत में शाम 5.15 बजे हुआ।

यह तो तय है कि अगर उसकी गर्दन छोटी होती तो निश्चित ही उसे मौत का सामना करना पड़ता। पड़ताल करने पर पता चला कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय बच्चे के माता-पिता घर पर नहीं थे।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी