OMG! स्टेज पर राजीव खंडेलवाल को देखकर बेहोश हो गई थी फीमेल फैन
राजीव खंडेलवाल की फीमेल फॉलिंग के बारे में सभी जानते हैं। हाल ही में उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान से बात करते हुए बताया कि मुझे अच्छा लगता है जब लड़कियां मुझे प्यार देती हैं और कहती हैं कि वह मेरी फैन हैं। एक वाक्या बताते हुए उन्होंने कहा कि एक बार एक लड़की मुझे देखकर बेहोश हो गई थी। उस समय मैं काफी डर गया और जब उसे मेरी टीम मेरे पास लाई तो वह अचानक से उठी और मुझे जोर से गले लगा लिया। उस समय मैं उन्हें देखकर हैरान था।
इन दिनों राजीव अपने शो 'जज्बात' से चर्चा में हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी मंजरी के बारे में बात करते हुए कहा कि मैंने हमारी एंगेजमेंट के दिन मंजिरी को शादी करने के लिए प्रपोज किया था। उस समय मीडिया में हमारे रिश्ते को लेकर काफी बातें हो रही थीं और हमारे पास अपने माता-पिता को इसे बताने के अलावा और कोई चारा नहीं था। मैंने मंजिरी के पिता को मेसेज किया और बताया कि मैं उससे शादी करना चाहता हूं। उसके पिता ने जवाब दिया कि वह इस बारे में मंजिरी की मां से बात करेंगे।

Comments
Post a Comment