बीजेपी MLA बोले, कब तक अपमान सहूं? मैं खुद आत्महत्या कर लूंगा


तिलहर विधायक रोशनलाल वर्मा ने कहा कि उनके खिलाफ षड्यंत्र रचा गया है। उन्हें हर पल अपमानित किया जा रहा है। वे बोले कि कहां तकअपमान सहूं, अब तो मैं खुद आत्महत्या कर लूंगा।

RelianceTrends CPV (IN)

गुरुवार को तिलहर विधायक रोशनलाल वर्मा ने मीडिया से बात की। कहा कि राजनैतिक विरोधी उनके पीछे कई सालों से पड़े हैं। विधायक पर जमीन कब्जाने, रेप जैसे कई संगीन आरोप है जिससे खफा विधायक ने अब आत्महत्या की धमकी दी है।

विधायक बोले कि जब हम विपक्ष में थे, तभी से राजनैतिक विरोधी एक के एक बाद साजिश रच कर किसी न किसी को हमारे खिलाफ खड़ा करते आ रहे हैं। विधायक ने कहा कि अगर वे गलत होते तो जेल में होते। विधायक रोशनलाल ने कहा कि वह सच्चे थे, इसलिए राजनैतिक विरोधी अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके।

विधायक से जब पूछा गया कि आरोप लगाने वाली महिला ने आत्महत्या की धमकी दी है, तब विधायक रोशनलाल ने कहा कि आत्महत्या के लिए तो उन्हें मजबूर किया जा रहा है। पूरी तरह से बेकसूर होने के बाद भी उनकी कोई सुनने को तैयार नहीं हो रहा है। अब अपमान सहने की भी एक सीमा होती है, कब तक अपमान सहूंगा, मैं खुद आत्महत्या कर लूंगा। विधायक ने कहा कि हम अपनी सरकार के माध्यम से पूरे मामले की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी