Maharashtra HSC Result 2018 Live: महाराष्ट्र 12वीं के परिणाम घोषित, 88.41% स्टूडेंट्स हुए पास, mahresult.nic.in पर देखें


महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने आज यानि बुधवार को महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परिणाम 2018 (Maharashtra HSC Result 2018) घोषित कर दिए। 88.41% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। जिन स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी है, वे अपने नतीजे दोपहर एक बजे से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर चेक कर सकते हैं।


1:30 PM- तीसरे नंबर पर चव्हाण धनाश्री, साहू रितिका, आदित्य सुरेंद्र कुमार आए हैं। तीनों को  650 में 637 अंक मिले हैं।

RelianceTrends CPV (IN)

1:15 PM: गावड़े अमित किसान को 650 में से 639 नंबर मिल हैं। उन्होंने दूसरी रैंक हासिल की है।
1:10 PM: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परिणाम में गावड़े अमोल दिलीप ने 650 में से 642 अंक लाकर टॉप किया है।
1:05 pm: महाराष्ट्र 12वीं में 90 पर्सेंट से अधिक मार्क्स लाने वाले स्टूडेंट्स की संख्या 5486 है।
12:58 pm: आर्ट्स स्ट्रीम में 78.96% पास फीसदी गया है।
12:55 pm: दोपहर एक बजे आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर रिजल्ट देख सकेंगे।
12:45pm: लड़कियों ने मारी बाजी। पास प्रतिशत 92.36 रहा। वहीं, लड़कों का पास फीसदी 85.23 रहा है।

12:20 pm: कोंकण डिविजन ने 86.13 फीसद के साथ टॉप किया है।
12:15 pm: सभी 9 डिविजनों में मुंबई के सबसे अधिक छात्रों ने 90+ मार्क्स हासिल किए हैं। इन स्टूडेंट्स की संख्या 2,288 है।
12:00 pm: महाराष्ट्र 12वीं के छात्रों को मार्कशीट 12 जून को 3 बजे से उनके स्कूल में मिलेगी।
11:42 am; महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नतीजे दोपहर एक बजे अपलोड किए जाएंगे।

11:40 am: MSBSHSE HSC Result 2018 साइंस स्ट्रीम 95.85 फीसदी, कॉमर्स का 89.5 फीसदी और MCVC स्ट्रीम का 82.18 फीसदी रिजल्ट गया
11:30 am: महाराष्ट्र बोर्ड परिणाम घोषित, 88.41% स्टूडेंट्स हुए पास
11:15 am: महाराष्ट्र बोर्ड की 12वीं की परीक्षा राज्य के 2,822 केंद्रों पर आयोजित कराई गई थी।
11:00 am: कुल 14.85 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें 8.34 लाख छात्र थे और 6.50 छात्राएं थीं।

10:45 am: महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी 2018 परीक्षा में 5,80,820 स्टूडेंट्स साइंस स्ट्रीम, 4,79,863 स्टूडेंट्स आर्ट्स स्ट्रीम में हिस्सा लिए थे। वहीं, कॉमर्स स्ट्रीम की बात करें तो 3,66,756 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। वहीं 57,693 स्टूडेंट्स ने वॉकेशनल की परीक्षा दी थी।
10.30 am: MSBSHSE महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परिणाम को घोषित करेगा। परीक्षा का आयोजन बोर्ड ने 21 फरवरी से लेकर 20 मार्च के बीच कराया था। स्टूडेंट्स थर्ड पार्टी वेबसाइट्स जैसे examresults.net पर भी अपने नतीजे चेक कर सकेंगे। 
10:15 am: पिछले साल MSBSHSE HSC Result 2018 मई के अंत में घोषित किए गए थे। 
10:00 am: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परिणाम (Maharashtra 12th result 2018) प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए से घोषित किए जाएंगे। राज्य के शिक्षा मंत्री छात्र-छात्राओं की मेरिट लिस्ट और नतीजों को जारी करेंगे। एक बार नतीजे जारी होने के बाद स्टूडेंट्स MSBSHSE की वेबसाइट mahresult.nic.in पर रिजल्ट देख सकेंगे।
09:15 am: महाराष्ट्र बोर्ड (Maharashtra Board) के MSBSHSE HSC Result 2018 के लिए राज्य के 14.85 लाख स्टूडेंट्स को इंतजार है। इस साल इतने ही स्टूडेंट्स ने ये परीक्षा दी थी। 

Maharashtra HSC Result 2018 ऐसे चेक करें 
- स्टूडेंट्स सबसे पहले महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर क्लिक करें।
- अब वहां Maharashtra HSC Result 2018 पर क्लिक करेँ।
- अब यहां जो पेज खुलेगा उसमें स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर आदि की जानकारी भरनी होगी।
-इसके बाद सब्मिट बटन क्लिक करते ही रिजल्ट आपके सामने होगा। आप चाहें तो भविष्य की जरूरत के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी