उपचुनाव नतीजे LIVE: कैराना से RLD की तबस्सुम, नूरपुर से सपा उम्मीदवार नाहिद हसन आगे




उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट और नूरपुर विधानसभा सीट के लिए मतगणना आज सुबह शुरू हो गयी। कैराना और नूरपुर सीटों के लिए सोमवार को हुए मतदान के दौरान ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतें आयी थीं। कैराना सीट पर कल 73 मतदान केन्द्रों पर पुनर्मतदान कराया गया था। दोनों सीटों के लिए हुए मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुए। बीजेपी सांसद हुकुम सिंह के फरवरी में निधन के कारण कैराना सीट पर उपचुनाव हुए। अब सिंह की पुत्री मृगांका सिंह यहां से बीजेपी प्रत्याशी हैं। नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेन्द्र सिंह चौहान की सडक दुर्घटना में मौत के कारण उपचुनाव हुए।
RelianceTrends CPV (IN)
लाइव अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें।
9:30 AM- कैराना लोकसभा सीट पर आरएलडी की तबस्सुम हसन 8132 वोट से आगे हैं.
9:15 AM- कैराना लोकसभा उपचुनाव में आरएलडी की तबस्सुम हसन भाजपा के मृगांका सिंह से 3000 वोटों से आगे चल रही हैं। 
8:30 AM-शामली के कलेक्टर इंदर विजय सिंह ने बताया कि कैराना में पहले राउंड की गिनती समाप्त, आरएलडी उम्मीदवार तबस्सुम हसन को 3700 जबकि भाजपा के मृगांका सिंह को 3746 वोट मिले। 
8:15 AM- शुरुआती रुझान में नूरपुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी आगे
8:00 AM- कैराना लोकसभा और नुरपूर विधानसभा में मतगणना शुरू
2014 में हुए लोकसभा चुनाव में कैराना सीट पर भाजपा के हुकुम सिंह जीते थे। हुकुम सिंह को इस चुनाव में कुल 5 लाख 65, 909 मत मिले थे जबकि सपा की नाहिद हसन दूसरे नम्बर पर रही थीं और उन्हें 3 लाख 29081 वोट मिले थे। बसपा के कुंवर हसन तीसरे स्थान पर आए थे और उन्हें 1 लाख 60444 वोट मिले थे।

इस बार इस सीट पर भाजपा से हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह प्रत्याशी हैं जबकि रालोद से तबस्सुम हसन मैदान में हैं जिन्हें सपा, बसपा और कांग्रेस का समर्थन भी प्राप्त है। मुकाबला मुख्यत: इन्हीं दोनों उम्मीदवारों के बीच है।

कैराना लोकसभा और नूरपुर विधान सभा सीटों पर इस बार पिछले चुनाव के मुकाबले कम मतदान हुआ है। कैराना लोकसभा सीट पर 54.17 प्रतिशत मतदान हुआ। वर्ष 2014 में यहां 73.05 प्रतिशत मतदान हुआ था। नूरपुर विधान सभा में इस बार 61 प्रतिशत वोट पड़े जबकि 2017 में आम चुनाव में 66.82 प्रतिशत मतदान हुआ था। 
कैराना लोस सीट के 73 पोलिंग बूथों पर 61 प्रतिशत पुनर्मतदान
कैराना लोकसभा सीट के 73 पोलिंग बूथों पर बुधवार को 61 प्रतिशत पुनर्मतदान हुआ। इन 73 में से 68 पोलिंग बूथ सहारनपुर के थे और पांच पोलिंग बूथ शामली के थे। 
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इस पुनर्मतदान के दौरान इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन की एक बैलेट यूनिट और चार स्थानों पर वीवीपैट खराब होने की शिकायतें आई जिन्हें तत्काल बदल दिया गया। इस पुनर्मतदान के लिए 10 कंपनी अद्धसैनिक बल भी तैनात किया गया था। 28 मई को हुए मतदान के दौरान कैराना लोस क्षेत्र के कई मतदान केन्द्रों पर वीवीपैट खराब हुई थीं जिससे मतदान बाधित हुआ था। चुनाव आयोग ने शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए जहां-जहां वीवीपैट की खराबी के चलते दो घण्टे से ज्यादा समय तक मतदान प्रभावित हुआ ,वहां पुर्नमतदान का फैसला किया था। 

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी