जोकीहाट उपचुनाव नतीजे LIVE: जेडीयू उम्मीदवार मुर्शिद आलम 1000 वोटों से आगे
जोकीहाट विधानसभा उपचुनाव का परिणाम आज जाएगा। परिणाम जिले का राजनीतिक भविष्य तय करनेवाला होगा। 2019 के लोकसभा चुनाव पर भी इसका असर पड़ेगा। वहीं करीब 20 वर्षों तक इस सीट पर कब्जा जमाए जदयू खेमे की भी अग्निपरीक्षा होगी। पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी भी अपना खाता खुलने का बेसब्री से इंतजार कर रही है।
एनडीए गठबंधन से जदयू प्रत्याशी मो. मुर्शीद आलम, यूपीए गठबंधन से सांसद सरफराज आलम के भाई राजद प्रत्याशी शहनवाज, जन अधिकार पार्टी प्रत्याशी गौसुल आजम, निर्दलीय उम्मीदवार जावेद आलम, प्रसेनजीत कृष्ण, मो. मसरूर आलम, मो. मुबिनुल हक, मोहम्मद इरफान व मो. शब्बीर अहमद चुनाव लड़ रहे हैं। मतगणना हॉल के अंदर मोबाइल ले जाने पर पाबंदी रहेगी। मतगणना हॉल की घेराबंदी की गई है।
9:45 AM- पांचवें राउंड में राजद को 3339, जदयू को 773, अब तक कुल 1049 वोटों से जदयू आगे
9:30 AM- चौथे राउंड में जदयू को 2550, राजद को 2523। अब तक जदयू 3615 वोटों से आगे
9:15 AM- तीसरे राउंड में जदयू को 3112, राजद को 1480। अब तक 3588 वोट से जदयू आगे
9:00 AM- दूसरे राउंड में जदयू के मुर्शिद आलम को 2962, राजद के शाहनवाज को 2490
8:30 AM- पहले राउंड में जदयू के मुर्शिद आलम आगे, मिले 3255, राजद के शहनवाज को 1774
8:00 AM- सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू होगी। 24 राउंड काउंटिंग के लिए 14 टेबल व एक टेबल एआरओ का लगा रहेगा।
विधानसभा क्षेत्र में अब तक नौ बार चुनाव
जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र का गठन 1969 में हुआ था। तब से अबतक यहां 14 बार चुनाव हो चुके हैं, जिनमें नौ बार तस्लीमुद्दीन परिवार का कब्जा रहा है। पांच बार खुद मो. तस्लीमुद्दीन विधायक चुने गए हैं, जबकि चार बार उनके पुत्र सरफराज ने भी जीत दर्ज की है।
सरफराज के इस्तीफा के बाद खाली हुई सीट
इसी साल मार्च में जदयू विधायक सरफराज आलम के विधानसभा एवं पार्टी से इस्तीफा देकर राजद के टिकट पर अररिया से सांसद चुने जाने के बाद जोकीहाट विधानसभा सीट खाली हुई है। सरफराज के पिता मो. तस्लीमुद्दीन राजद के सांसद थे, जिनका निधन पिछले साल सितंबर में हो गया था। पिता के निधन के बाद खाली हुई सीट से सरफराज राजद के टिकट पर सांसद बने हैं।

Comments
Post a Comment