Jio प्रीपेड ग्राहकों के लिए लाया खुशखबरी, इस प्लान पर दे रहा है धमाकेदार डिस्काउंट


टेलिकॉम बाजार में उतरने के बाद से ही Reliance Jio लगातार एक के बाद एक शानदार ऑफर्स लाते जा रहा है। अब Jio ने अपने यूजर्स के लिए एक हॉलिडे हंगामा प्लान (Jio Holiday Hungama Plan) उतारा है।

RelianceTrends CPV (IN)

Jio ने हॉलिडे हंगामा प्लान अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए उतारा है। कंपनी अपने सबसे ज्यादा बिकने वाले 399 रुपये प्लान पर धमाकेदार डिस्काउंट दे रही है। Jio 399 Plan पर यूजर्स को 100 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इस तरह यह प्लान 399 रुपये के बजाए 299 रुपये में हो जाएगा।

इस तरह से मिलेगा 100 रुपये का डिस्काउंट

Jio अपने इस प्लान में दो तरह से कैशबैक दे रहा है। पहला कैशबैक 50 रुपये का होगा। यह Jio एप के जरिए से मिलेगा। MyJio App पर यूजर्स को रिचार्ज कराना होगा। इसके अलावा 50 रुपये का कैशबैक तब मिलेगा, जब यूजर My Jio एप के जरिए से जाकर PhonePe मोबाइल एप से रिचार्ज कराएगा।

जानिए कब तक है Jio Holiday Hungama ऑफर

Jio का यह ऑफर एक जून यानी कल से शुरू हो रहा है। यह 15 जून तक चलेगा। इस तरह जो Jio यूजर इस प्लान का रिचार्ज 1 जून से लेकर 15 जून के बीच कराता है, उसे यह 399 रुपये के बजाए 299 रुपये में मिलेगा।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी