JDU नेता प्रगति मेहता की पत्नी ने पंखे से लटककर खुदकुशी की


जदयू प्रदेश महासचिव प्रगति मेहता की पत्नी खुशबू कुमारी ने बीती रात्रि गिद्धौर(जमुई)  स्थित आवास पर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। जानकारी अनुसार जदयू प्रदेश महासचिव की पत्नी खुशबू कुमारी मंगलवार की रात्रि पंखे से लटककर आत्महत्या आत्महत्या कर ली। वहीं उनके परिजनों ने बताया कि रात में दोनों पति पत्नी एक साथ बैठक खाना खाया। सुबह जब उनके परिजनो ने घर के कमरे  में खुशबू को पंखे से लटका देखा तो हतप्रभ हो गये।

RelianceTrends CPV (IN)

वहीं प्रगति मेहता ने बताया कि दोनों पति पत्नी एक साथ कमरे में सोये हुए थे कि अचानक वो कब दूसरे कमरे में चली गई पता भी नही चला। और जब सुबह नींद खुली तो देखा कि पत्नी खुशबू कमरे में पंखे से लटकी हुई है। बताते चले कि जदयू नेता प्रगति मेहता की शादी 04 साल पहले समस्तीपुर के मौहिदीनगर के अरुण मेहता की पुत्री खुशबू के साथ हुई थी। वही प्रगति मेहता को एक डेढ़ वर्षीय पुत्री दिव्यांशी भी है। घटना की सूचना मिलते ही गिद्धौर थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटे है।


Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी