IPL2018: फाइनल से पहले इस VIDEO ने मचाई हलचल, क्या फिर हुई है फिक्सिंग!


आईपीएल सीजन 11 के धमाकेदार फाइनल का इंतजार अब कुछ ही दिनों का रह गया है। बुधवार को कोलकाता ने राजस्थान को 25 रनों से हराकर फाइनल की ओर एक और कदम बढ़ाया और आज सनराइजर्स हैदराबाद से उसकी भिड़ंत ये तय कर देगी कि चेन्नई सुपर किंग्स के साथ फाइनल में कौन मुकाबला करेगा। लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया है जिसने कोलकाता को पहले से ही फाइनल में पहुंचा दिया है!

RelianceTrends CPV (IN)

IPL फाइनल में कैसे आ गई कोलकाता
यह वीडियो राजस्थान और कोलकाता के एलीमिनेटर मैच के बाद जारी किया गया है। Hotstar मोबाइल एप द्वारा जारी किए गए इस वीडियो में आईपीएल फाइनल का प्रोमो बनाया गया है जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स के साथ कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम दिख रही है। जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर नजर आया लोगों ने सवाल पूछने शुरू कर दिए क्या ये फिक्सिंग का इशारा है क्योंकि इस वीडियो में दूसरे क्वालीफायर मैच से पहले ही कोलकाता को फाइनल में दिखा दिया है।

हालांकि आईपीएल 2018 के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग करने वाले एप हॉस्टार ने इस वीडियो को हटा दिया है। लेकिन सोशल मीडिया पर काफी लोग इसे पहले ही देख चुके हैं और अब ये वायरल हो गया है। आपको बता दें कि दो साल पहले फिक्सिंग स्कैंडल को लेकर इंडियन प्रीमियर लीग पर धब्बा लगा था जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स पर दो साल का बैन लग गया था। अब इस वीडियो ने इसी तरह के कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि मोबाइल एप की तरफ से इस प्रोमो को लेकर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

गौरतलब है कि बुधवार को राजस्थान को हराने के बाद आज दिनेश कार्तिक की कोलकाता का मुकाबला दूसरे क्वालीफायर में सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। यय मैच ईडन गार्डंस में खेला जाएगा और इसे जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंच जाएगी। आईपीएल 2018 का फाइनल 27 मई को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी