IPL2018: RCB की मजबूत बैटिंग पर भारी पड़ गई इस बॉलर की फिरकी

राजस्थान रॉयल्स ने शनिवार को शानदार बॉलिंग का प्रदर्शन करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर को 134 रन पर समेट दिया और इसी के साथ मैच को 30 रनों से जीत लिया। राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी के सामने 165 रनों का लक्ष्य रखा था, जो आरसीबी की मजबूत बल्लेबाजी के सामने मुश्किल नहीं था, लेकिन राजस्थान के गेंदबाजों ने पासा पलट दिया। इसमें सबसे बड़ा हाथ रहा स्पिनर श्रेयस गोपाल का जिन्होंने 4 विकेट लेकर बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ दी।

श्रेयस गोपाल की फिरकी से फंसी RCB
165 रन चेज करने उतरी आरसीबी के लिए ए बी डिविलियर्स और पार्थिव पटेल शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। उसी दौरान पारी के नौवें ओवर में श्रेयस गोपाल शानदार बॉल पर पार्थिव पटेल को चकमा देकर स्टंप आउट किया और जरूरी साझेदारी को तोड़ दिया। फिर उसी ओवर की आखिरी गेंद पर श्रेयस ने खुद मोईन अली का शानदार कैच पकड़कर उन्हें चलता किया। एक ही ओवर में इन दो विकटों के गिरने के बाद आरसीबी की पारी ढह गई।

RelianceTrends CPV (IN)

इसके बाद श्रेय़स गोपाल ने मनदीप सिंह और फिर सबसे खतरनाक ए बी डिविलियर्स का विकेट लेकर आरसीबी के लाइन-अप की कमर तोड़ दी। श्रेयस ने अपने 4 ओवरों में सिर्फ 16 रन दिए और 4 विकेट हासिल किए। इसी मैच विनिंग प्रदर्शन के लिए श्रेयस गोपाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

गौरतलब है कि इस हार के साथ आरसीबी का आईपीएल 2018 का सफर खत्म हो गया और साथ ही प्लेऑफ में जाने की उम्मीदें भी। वहीं राजस्थान रॉयल्स को अंतिम-4 में जगह बनाने के लिए अभी बाकी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी