IPL इतिहास में पहली बार किसी टीम के नाम हुआ ये 'बदनसीब' रिकॉर्ड!


रविवार को आईपीएल 2018 की लीग स्टेज का अंत हुआ जो राजस्थान जैसी टीम के लिए बड़े फायदे के रूप में आया तो वहीं पंजाब और मुंबई के लिए बेहद निराशा लेकर आया। सीजन 11 की शुरुआत में प्रीति जिंटा टीम की लय देखकर ये कोई नहीं कह सकता था कि इस साल उसका ऐसा अंत होगा। टूर्नामेंट के पहले हिस्से में पंजाब ने जीत की झड़ी लगा दी लेकिन दूसरे हिस्से में हार के क्रम के रोक ही नहीं पाई, ये IPL इतिहास में अपने आप में एक अनोखी बात है।

RelianceTrends CPV (IN)

रविवार को टूर्नामेंट के लास्ट लीग मैच में पंजाब को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 53 या उससे ज्यादा रनों के अंतर से या फिर 38 गेंद शेष रहते मैच जीतना था जिससे प्लेऑफ में पहुंचा जा सके। लेकिन पंजाब की टीम न सिर्फ प्लेऑफ में जाने में विफल रही बल्कि उसने मैच 5 विकेट से गंवा दिया। पंजाब ने शुरू के छह में से पांच मैचों में शानदार जीत दर्ज की थी। लेकिन वो बाकी के 8 मैचों से सिर्फ एक जीत सकी और प्लेऑफ में क्वालीफाई करने से रह गई। ऐसा आईपीएल के इतिहास में पहली बार हुआ है। जी हां, पंजाब के नाम एक खराब रिकॉर्ड जुड़ गया है कि वो शुरू के 6 में से पांच मैच जीतकर प्लेऑफ से बाहर हो जाने वाली आईपीएल इतिहास की पहली टीम बन गई है। इससे पहले किसी और टीम के साथ ऐसा नहीं हुआ है।

गौरतलब है कि पहले दिल्ली डेयरडेविल्स की मुंबई पर 11 रन की जीत और फिर पंजाब की पांच विकेट की हार से राजस्थान को प्लेऑफ में जगह बनाने का सुनहरा मौका मिल गया। राजस्थान की टीम 23 मई (बुधवार) को कोलकाता के खिलाफ ईडन गार्डंस में एलीमिनेटर मैच खेलेगी। इस मैच में जो हारेगा वो बाहर हो जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी