IPL Closing Ceremony: कार्तिक आर्यन ने 'बम डिग्गी डिग्गी' पर किया स्टेज तोड़ परफॉर्मेंस


इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2018 के फिनाले में क्रिकेटर्स की जंग तो देखने को मिलेगी ही लेकिन उससे पहले बॉलीवुड स्टार्स का जलवा भी बखूबी बिखरा। सलमान खान, जैकलिन फर्नाडीज , कैटरीना कैफ और कृति सेनन ने अपने सुपरहिट गाने पर खूब डांस किया। क्लोजिंग सेरेमनी में बॉलीवुड के सितारों में एक और सितारे का डांस बहुत पसंद आया वह है कार्तिक आर्यन। कार्तिक आर्यन ने 'सोनू के टिटू की स्वीटी' से 'हिट चोरी', 'बम डिग्गी डिग्गी' और 'कौन नाचडी' को अपने हिट गानों पर स्टेज तोड़ परफॉर्मेंस दिया।

RelianceTrends CPV (IN)
इस बार समापन समारोह में अगर किसी के डांस परफॉर्मेंस पंसद की जा रही है तो वह कार्तिक आर्यन की।  पार्टी नंबरों ने तीव्र मैच को किकस्टार्ट करने के लिए सही मूड सेट बनाया था। इस बार कार्तिक ने डांस स्टेज पर अपनी फिल्म के सभी हिट गानों पर डांस कर आग लगाई।

कार्तिक आर्यन के डांस को देखकर सब लोग हैरान हो गए थे। वहीं कार्तिक की डांस स्टेमिना ने लोगों का दिल जीत लिया। कार्तिक आर्यन का आईपीएल के दौरान की गई डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो है।

बता दें कि कार्तिक एक ऐसे उभरते स्टार हैं जिनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।  कार्तिक के फैन लिस्ट में लड़कियों का नाम सबसे ज्यादा है।  हाल ही में आई कार्तिक की फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित होई थी। वहीं उसके सभी गाने भी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किए गए थे।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी